आरोपियों ने जंगल में की थी वारदात
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि 29 मार्च की शाम को पीड़िता पति के साथ मायके जा रही थी। झरना नाला के पास तीन आरोपियों ने दोनों को रोक लिया था। इसके बाद पीड़िता और उसके पति को जंगल में ले जाकर मारपीट की थी। विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म किया था। मोबाइल से वीडियो और फोटो भी बनाए थे। मामले में गौरीशंकर, मोनू और एक अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।