फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid In Agra: ताजमहल व शाही जामा मस्जिद में अकीदतमंदों ने अदा की नमाज, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

Sat, 22 Apr 2023 12:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
ताजमहल में नमाज अदा करते अकीदतमंद - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार की शाम चांद दिखने के बाद शनिवार को ईद का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सुबह आगरा स्थित ताजमहल व शाही जामा मस्जिद समेत मस्जिदों में नमाज अदा कर अकीदतमंदों ने दुआ मांगी। इसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। ईद पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

नमाज अदा करने के लिए अकीदतमंद सुबह ताजमहल पहुंचे। यहां तय समय पर सभी ने एक साथ नमाज अदा की। इसके बाद एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रही। 

फतेहपुर सीकरी स्थित शाही जामा मस्जिद में हजारों अकीदतमंदों ने ईद-उल-फितर की नमाज अदा की। साथ ही उन्होंने अमन-चैन की दुआ मांगी। 
विज्ञापन

2 of 6
फतेहपुर सीकरी स्थित शाही जामा मस्जिद में अदा की गई नमाज - फोटो : अमर उजाला
पिनाहट कस्बा में भी ईद-उल-फितर पर्व के मौके पर मस्जिद में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से एसीपी अमरदीप लाल एवं एसओ नीरज पंवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन

3 of 6
एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
किरावली में ईद-उल-फितर पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। नन्हे बच्चों ने भी प्रेम से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

4 of 6
एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई देते बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
वहीं अछनेरा कस्बा में भी ईद-उल-फितर पर्व मनाया जा रहा है। अकीदतमंदों ने नमाज अदा करके अमन चैन की दुआ मांगी। इस मौके पर एनटी निधि गुप्ता एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

5 of 6
नमाज के बाद एक-दूसरे को बधाई देते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
जगनेर और कागारौल कस्बा में भी ईद-उल-फितर पर्व मनाया जा रहा है। जगनेर स्थित जामा मस्जिद पर अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। इसके बाद एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डीएम नवनीत सिंह चहल एवं पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिन्दर सिंह ने दीं ईद की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
ईद-उल-फितर के अवसर पर डीएम नवनीत सिंह चहल एवं पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिन्दर सिंह ने ईदगाह मस्जिद पहुंचकर लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों के साथ बातचीत की और उन्हें भी पर्व की मुबारकबाद दी। 

ताजनगरी में ईद उल फितर का त्यौहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर में ईद-उल-फितर की विशेष नमाज, प्रेम के प्रतीक ताजमहल के अलावा जामा मस्जिद, ईदगाह कटघर, शाही मस्जिद सहित करीब दो दर्जन से अधिक मस्जिदों में  अदा की गई। साथ ही देश में अमन चैन और शांति सौहार्द की दुआ मांगी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें