फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीदः घर की बगिया संवारने में जुटे शहरवासी, नर्सरी में बढ़ी तुलसी की मांग

Tue, 16 Jun 2020 01:26 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • 150 नर्सरी बंद पड़ी थीं ताजनगरी में 
  • 05 करोड़ का नुकसान लॉकडाउन में
विज्ञापन
1 of 5
नर्सरी से घर के लिए पौधा खरीदता ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में बर्बादी के कगार पर पहुंच गए नर्सरी के कारोबार को कुछ राहत मिली है। लोग बारिश से पहले रोपने के लिए पौधे खरीदने पहुंच रहे हैं। घर की बगिया सजाने के लिए फूलों के पौधों की खरीदारी की जा रही है। लेकिन अभी भी यह इन दिनों में औसतन होने वाली खरीदारी का 25 फीसदी ही है। कारोबारियों का कहना है कि लॉकडाउन में हुए नुकसान की भरपाई में अभी काफी समय लगेगा।
विज्ञापन

2 of 5
रामबाग एत्माददौला स्थित नर्सरी में गिलिटर के पौधे - फोटो : अमर उजाला
तालाबंदी के दौरान शहर की लगभग 150 नर्सरी को काफी नुकसान पहुंचा था। लंबे समय तक देखभाल न होने के कारण अधिकांश पौधे खराब हो गए थे। धूप से जलने लगे थे। औसतन पांच करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। नर्सरी संचालकों का कहना है बिक्री हो रही है, लेकिन इसे चरम पर नहीं कहा जाएगा। इस समय 25 फीसद कारोबार मिला है। कारण अभी ग्राहकों पूरी तरह से निकलने से बच रहा है। दूसरा तेज धूप भी एक वजह बनी हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
तुलसी
नर्सरी में तुलसी के पौधों की मांग भी काफी है। हालांकि पहले भी तुलसी की मांग रहती थी लेकिन कोरोना काल में ये बढ़ी है। अधिकांश लोग अन्य पौधों के साथ तुलसी के पौधे की भी मांग करते हैं। एलोवेरा की मांग में भी इजाफा हुआ है।
 

4 of 5
नर्सरी से पौधा खरीदता ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
ग्राहक आने लगे हैं। लॉकडाउन में तो पौधे खराब और जल चुके थे। अब कुछ देखभाल हो पा रही है। बिक्री फिलहाल 25 फीसदी ही है। रोजाना सभी नर्सरी से औसतन 2.5 लाख रुपये के पौधे बिक रहे हैं। - विजय गौर, नर्सरी संचालक
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नर्सरी में लगे पौधे - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में जिले की सभी नर्सरी को लगभग 5 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। इस घाटे को भरने में समय लगेगा। -अरविंद कुमार, नर्सरी संचालक।

तुलसी का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहतर
मुझे गार्डेनिंग का काफी शौक है। कई पौधे लगा रखे हैं। जिसमें तुलसी का पौधा भी शामिल है। इसके पत्तों का सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। - सुरभि

महामारी के दौर में खुद की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना जरूरी है। इसके लिये तुलसी, एलोवेरा जैसे पौधे कारगर साबित हो सकते हैं। - भाविका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें