आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगने से पहले विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन एनएसयूआई ने इसका विरोध शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
तस्वीरें: मुख्यमंत्री योगी के दौरे से पहले एनएसयूआई ने किया विरोध, पुलिस ने खदेड़ा
2 of 6
nsui protest
- फोटो : अमर उजाला
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विश्वविद्यालय कैंपस में कुलपति सचिवालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित की गाड़ी के सामने लेट गए। इस पर पुलिस ने लाठी फटकारते हुए उन्हें खदेड़ा।
विज्ञापन
तस्वीरें: मुख्यमंत्री योगी के दौरे से पहले एनएसयूआई ने किया विरोध, पुलिस ने खदेड़ा
3 of 6
nsui protest
- फोटो : अमर उजाला
एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित पर संघ की मानसिकता से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति लगाने का विरोध किया। उनका आरोप है कि विश्वविद्यालय का भगवाकरण किया जा रहा है।
तस्वीरें: मुख्यमंत्री योगी के दौरे से पहले एनएसयूआई ने किया विरोध, पुलिस ने खदेड़ा
4 of 6
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विश्वविद्यालय के सामने बने पालीवाल पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगाई जाएगी। इसका अनावरण करने के लिए 25 सितंबर को यूपी के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं।
विज्ञापन
तस्वीरें: मुख्यमंत्री योगी के दौरे से पहले एनएसयूआई ने किया विरोध, पुलिस ने खदेड़ा
5 of 6
नए रंग में मार्कशीट और भगवा रंग की कुर्सियां
इससे पहले विश्वविद्यालय प्रशासन ने मार्कशीट का रंग नीला से केसरिया कर दिया। वहीं, जुबली हॉल में होने वाले राज्यपाल और मुख्यमंत्री कार्यक्रम में भगवा रंग की कुर्सियों भी लगाई जा रही है। इसे लेकर भी विरोध हो रहा है।
तस्वीरें: मुख्यमंत्री योगी के दौरे से पहले एनएसयूआई ने किया विरोध, पुलिस ने खदेड़ा
6 of 6
आपत्तिजनक पोस्टर
किसी ने सोमवार को शहर में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर भी लगाए। इनमें कुलपति को संघ को पोशाक में दिखाया गया है। उन पर शिक्षा का भगवाकरण करने का आरोप लगाया गया।