अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा के लिए नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के कमांडो शुक्रवार को आगरा पहुंच गए। वो एंटी एयूवी डिफेंस सिस्टम, एंटी क्राफ्ट गन, स्नाइपर राइफल सहित सुरक्षा के अत्याधुनिक साजोसामान के साथ आए हैं। वहीं, ताजमहल के आसपास से बंदरों को भगाने के लिए गुलेल लेकर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
2 of 6
NSG
एनएसजी ने शुक्रवार को आते ही ताज का निरीक्षण किया। वहां तैनाती के लिए निर्धारित स्थल देखे। अमेरिका की क्लोज असॉल्ट टीम (सीएटी) के बाद ट्रंप की सुरक्षा का सबसे बड़ा जिम्मा एनएसजी के पास ही है। इन कमांडो की सुरक्षा के घेरे में ही ट्रंप खेरिया से ताज जाएंगे और फिर वापस आएंगे।
विज्ञापन
3 of 6
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
10 कंपनी पैरा मिल्ट्री फोर्स (पीएमएफ) और 12 कंपनी प्रोविशियल आर्म्ड कांस्टेबुलरी (पीएसी) भी आ गए हैं। इन्होंने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था पर काम शुरू कर दिया है।
4 of 6
जांच करती बीडीएस
- फोटो : Amar Ujala
ताज के पास झाड़ियों में तलाशी अभियान
पुलिस ने शुक्रवार को ताज महल के पूर्वी गेट के पास होटलों में चेकिंग की। साथ ही झाड़ियों में तलाशी अभियान चलाया। डॉग स्कवैड, बम डिस्पोजल स्कवैड के साथ अफसर पहुंचे थे। इन्होंने जंगल और झाड़ियों का मुआयना किया। इसके बाद चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
5 of 6
पुलिसकर्मियों को दिशा र्निदेश देते एएसपी सौरभ दीक्षित
- फोटो : Amar Ujala
अमेरिकी अफसरों के साथ मीटिंग
सुरक्षा के लिहाज के अमेरिका के अधिकारियों और एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के बीच लंबी वार्ता हुई। इसके बाद पुलिस ने चेकिंग का अभियान और तेज कर दिया। एएसपी हरीपर्वत सौरभ दीक्षित ने भी पुलिस टीम के साथ ताज के आस पास चेकिंग कराई।
गुलेल से भगाए जाएंगे बंदर
ताज के अंदर और बाहर बंदर भी समस्या बने हुए हैं। अमेरिकी अफसरों ने पूछा है कि इनके लिए क्या उपाय किया जा रहा है। अफसरों ने इनके फोटो खींचकर भेजे हैं। इस पर प्रशासन ने औपचारिक तौर पर कोई योजना नहीं बनाई है। सूत्रों का कहना है कि एक दिन पहले से ही पुलिसकर्मियों को मौखिक रूप से आदेश देकर गुलेल के साथ तैनात किया जाएगा। वे गुलेल दिखाकर बंदरों को ताज से दूर भगाएंगे।