भगवान श्रीराम की देवभूमि में आपका हार्दिक स्वागत व अभिनंदन... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत में यह होर्डिंग ताजमहल के पास लगा है। इसमें ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी है। ऐसे ही होर्डिंग खेरिया से ताज तक के 15 किमी रूट पर जगह-जगह लगाए गए हैं।