छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले में एटा का लाल किशनपाल सिंह भी शहीद हो गया। शहीद के अंतिम संस्कार में लखनऊ से एटा पहुंचे सीआरपीएफ के डीआईजी जसवीर सिंह संधू ने नक्सली हमले को लेकर अमर उजाला से बातचीत की। डीआईजी संधू ने कहा कि इस हमले के लिए इंटेलीजेंस फेलियर नहीं वहां के भौगोलिक और सामाजिक हालात को जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ में दो साल की अपनी तैनाती के अनुभव बताते हुए डीआईजी जसवीर सिंह संधू बोले सुकमा भौगोलिक रूप से ऐसा है कि वहां ग्रामीणों और सुरक्षा बलों के बीच सूचना का आदान प्रदान नहीं हो पाता। हमले को लेकर डीआईजी ने एक और महत्वपूर्ण बात ये बताई कि नक्सलियों ने घात लगाकर हमले के लिए दोपहर का वो वक्त चुना जब गर्मी जोरों पर थी और गश्त कर रहे सीआरपीएफ के जवान सुस्ता रहे थे।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले डीआईजी संधू ने बताया शहीद किशनपाल के परिवार को दी गई सहायता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नियमानुसार शहीद के परिवार को 70-80 लाख रुपये आर्थिक सहायता मिलेगी। शहीद के नौकरी पीरिएड तक पत्नी को सैलरी और नौकरी पीरिएड खत्म होने पर पेंशन मिलेगी। हेडक्वार्टर कर्मचारी गांव आकर पेंशन, फंड, सैलरी, ग्रेजुएटी के कागज पूरे करेगा।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बुधवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे तिरंगे में लिपटा शहीद किशनपाल का शव उनके पैतृक गांव नगला दांडी पहुंचा था। शव देखकर परिवारीजनों, रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। आसपास के ग्रामीण अपने लाडले को श्रद्धांजलि देने के लिए आने लगे जवान बेटे के अंतिम संस्कार के दौरान गमजदा पिता के मुंह से एक शब्द नहीं निकला। पत्नी का रो-रो कर इतना बुरा हाल था।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सुबह 8:30 बजे जैसे ही शहीद की अंतिम यात्रा निकली तो जब तक सूरज चांद रहेगा, केपी चाचा तेरा नाम रहेगा नारे लगाकर गांव के युवाओं ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। सुबह 9:20 बजे कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी बघेल, प्रभारी एवं राज्य मंत्री अतुल गर्ग, डीआईजी सीआरपीएफ जसवीर सिंह संधू, अलीगंज विधायक सत्यापाल सिंह राठौर, डीएम अमित किशोर, एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत की पत्नी सौभाग्यवती, भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश वाशिष्ठ, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, जैथरा नगर पंचायत चेयरमैन पति बिजेंद्र सिंह चौहान, अलीगंज ब्लॉक प्रमुख पति ओमपाल सिंह यादव समेत अनेक लोगों ने पुष्प अर्पित कर शहीद केपी सिंह को श्रद्धांजलि दी।
गांव के बाहर सड़क के किनारे स्थित रनवीर सिंह के खेत में शहीद किशनपाल के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार सुबह 10 बजे बडे़ भाई चंद्रपाल ने मुखाग्नि देकर किया। श्रद्धांजलि के बाद मंत्री और अधिकारी शहीद के घर पहुंचे। यहां डीआईजी जसवीर सिंह संधू ने शहीद की पत्नी सरोज को 50 हजार रुपये आर्थिक सहायता दी जबकि कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी बघेल और राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने 20 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से भेजा गया आर्थिक सहायता का चेक सरोज को सौंपते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया।