फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की खबरः ताजनगरी में नहीं लगेगा रात्रि कर्फ्यू, जानिए जिलाधिकारी के निर्देश

Tue, 01 Dec 2020 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह - फोटो : अमर उजाला
दिसंबर में शहर में कोई नया प्रतिबंध नहीं लगेगा। नाइट कर्फ्यू भी नहीं लगेगा। शासन द्वारा नाइट कर्फ्यू का फैसला संबंधित जिलों के डीएम पर छोड़ने के बाद सोमवार शाम जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने यह निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
बाजार में मास्क न पहनने वालों की चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा आगरा में संक्रमण की दर अधिक नहीं है। इसलिए आने वाले दिनों में शहर में किसी भी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना वायरसः जांच के लिए नमूने लेते कर्मी - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। मास्क पहनें। उचित दूरी बनाकर रहें। आगरा में संक्रमण दर 2.64 है। 
 

4 of 5
कोरोना वायरस के नमूने लेते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
पिछले नौ महीनों से हमने संतुलन बनाकर काम किया है। ऐसे में अब दिसंबर में किसी तरह का कोई प्रतिबंध लगाने का विचार नहीं है। लोगों को समझना चाहिए जिंदगी उनकी है। उन्हें ही अपनी जिंदगी की सुरक्षा के लिए संक्रमण से सतर्कता बरतनी होगी। अपने परिवार की सुरक्षा के लिए लोग स्वयं कोविड में नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाजार में लोग - फोटो : अमर उजाला
बाजार पर नहीं कोई स्पष्ट निर्णय
रात नौ बजे के बाद बाजार खुलेंगे या नहीं इस संबंध में जिला प्रशासन फिलहाल कोई स्पष्ट निर्णय नहीं ले सका है। शासन ने पिछले महीने त्योहारों के मददेनजर सुबह 9 बजे रात 9 बजे तक बाजार खोलने के आदेश दिए थे। सोमवार को ये मियाद खत्म हो गई। क्या रात 9 बजे के बाद बाजार खुलेंगे इस सवाल पर जिलाधिकारी ने दो-तीन दिन में समीक्षा के बाद स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें