फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी में होगा हॉलीवुड फिल्म पिंक बेल्ट का लाइव शूट, साहसी युवती की है कहानी

Thu, 16 Jan 2020 04:49 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
अपर्णा राजावत - फोटो : अमर उजाला
देशभर की लाखों युवतियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देने और महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा करने वाली अपर्णा राजावत की रीयल लाइफ को रील लाइफ में उतारने की तैयारी शुरू हो चुकी है। हॉलीवुड डायरेक्टर जॉन मैकरीट आगरा पिंक बेल्ट फिल्म बनाने आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
एनजीओ पिंक बेल्ट मिशन की अपर्णा रजावत - फोटो : अमर उजाला
इसका पहला शूट 19 फरवरी को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। यहां आगरा के सभी स्कूलों, कालेजों की छात्राओं के साथ ही सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में कार्यरत महिलाएं प्रतिभाग करेंगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
इंटरनेशनल मोटीवेशनल स्पीकर अपर्णा राजावत - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को संजय प्लेस स्थित होटल पंचरत्न में ताजनगरी की रहने वाली इंटरनेशनल मोटीवेशनल स्पीकर अपर्णा राजावत ने पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान बताया कि हॉलीवुड से पूरी फिल्म यूनिट 19 फरवरी को आगरा आकर फिल्म पिंक बेल्ट का लाइव क्लाइमेक्स शूट करेंगी। फिल्म में भारतीय युवतियों और महिलाओं की स्थिति के साथ ही पिंक बेल्ट मिशन की कहानी होगी। 

4 of 5
अपर्णा राजावत - फोटो : अमर उजाला
अपर्णा ने बताया कि स्टेडियम में आने वाली 25 हजार युवतियों और महिलाओं को लेकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया जाएगा। इसके लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने यहां आने की सहमति दे दी है। पोस्टर विमोचन के  दौरान रानी सरोज गौरिहार, संदेश जैन, रवि जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपर्णा राजावत - फोटो : अमर उजाला
अपर्णा राजावत ने दो साल पहले 28 फरवरी 2018 में युवतियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देने, मानसिक क्षमता को बढ़ाने और भावनात्मक मजबूती के लिए पिंक बेल्ट मिशन की शुरुआत की। डिजिटल सेफ्टी के साथ सोशल साइट्स का उपयोग करने और फोन का किस तरह से उपयोग करने की जानकारियां भी देश की लाखों युवतियों और महिलाओं को दी जाती है। वर्तमान में सात राज्यों में पिंक बेल्ट मिशन लगातार महिलाओं को सशक्त बनाने का काम कर रहा है। आगरा के मदरसे और दृष्टि बाधित बच्चों को भी ट्रेनिंग दी जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें