फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी युवती की आत्महत्या के मामले में सामने आई चौंकाने वाली बात, परिचित ने किया यह खुलासा

Thu, 16 Jan 2020 02:51 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
अंचली कासी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में फतेहाबाद रोड स्थित हेरिटेज अपार्टमेंट के फ्लैट में मृत मिली थाईलैंड की अंचली की मौत की जानकारी परिजनों को देने के लिए दूतावास को जानकारी भेजी गई है। उधर, पुलिस उसके साथियों के बारे में भी पता कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अंचली कैंसर से पीड़ित थी। मरने से पहले सुसाइड नोट में उसने आखिरी इच्छा भी लिखी है। 
विज्ञापन

2 of 5
थाइलैंड की अंचली का शव मिलने पर कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विभव नगर स्थित हेरीटेज अपार्टमेंट में रहने वाली थाईलैंड की अंचली कासी का शव मंगलवार को फ्लैट में मिला था। दुर्गंध आने पर कालोनी के लोगों को पता चला था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने गेट खोलकर अंदर प्रवेश किया। बेड पर अंचली मृत पड़ी हुई थी। उसके पास कुछ गोलियां मिली थीं। इनका रेपर नहीं था। 
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बेड पर ही सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें अंचली ने आर्थिक तंगी की बात लिखी है। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अंचली के संपर्क के लोगों से बात की जा रही है। 15 दिन पहले एक युवती को उसके साथ फ्लैट में देखा गया था। वो कौन थी? यह किसी को पता नहीं है। उसके जाने के बाद से अंचली अकेली रह रही थी। 

4 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उसकी मौत की जानकारी परिजनों को देने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से दूतावास को ईमेल भेजा गया है। अगर, 72 घंटे तक परिजन नहीं आते हैं तो शव का पोस्टमार्टम पुलिस कराएगी। अंचली ने अपने सुसाइड नोट में शव को जलाने और अस्थियां यमुना में प्रवाहित करने की इच्छा जाहिर की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कमरे में पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
थाना ताजगंज पुलिस ने अंचली की एक परिचित से बात की थी। उसने बताया कि अंचली कैंसर से पीड़ित थी। उसकी थैरेपी हो रही थी। वो समय-समय पर थैरेपी कराने जाती थी। मगर, यह नहीं पता चल सका कि उसे कौन सा कैंसर था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें