फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे, ड्रिंक और डिनर से हुआ स्वागत, तस्वीरों में देखिए नए साल का जश्न

Mon, 01 Jan 2018 05:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 8
नए साल का जश्‍न - फोटो : अमर उजाला
रविवार की रात घड़ी की दोनों सुइयों का मिलन होते ही शहर नए साल के जश्न में डूब गया। खुशी से चहकते पलों में किसी ने हैप्पी न्यू ईयर कहते हुए जीवन साथी को कसकर बांहों में भर लिया तो कोई जिगरी दोस्त के साथ जाम से जाम टकराते हुए नव वर्ष की शुभकामनाएं देने लगा।
विज्ञापन

2 of 8
नए साल का जश्‍न - फोटो : अमर उजाला
दुल्हन की तरह सजे पंचतारा होटलों में नए साल की पहली रात मस्ती की रात बन गई। डीजे की धुन पर झूमते कलाकारों के साथ थिरकते हुए इक्कीसवीं सदी के अठारहवें साल का इस्तकबाल किया गया। 
विज्ञापन

3 of 8
नए साल का जश्‍न - फोटो : अमर उजाला
कॉलोनियों और अर्पाटमेंट में भी जश्न की धूम रही। बालीवुड के गानों की धुन परदेर रात तक धमाल होता रहा। शहर में कई जगह 12 बजते ही आतिशबाजी की गई। पंचतारा होटलों में डीजे, ड्रिंक और डिनर के साथ लोगों ने नए साल का स्वागत किया। 

4 of 8
नए साल का जश्‍न - फोटो : अमर उजाला
इन हसीन पलों को यादगार बनाने के लिए लजीज व्यंजन परोसे गए। देशी-विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए फिल्मी कलाकार बुलाए गए थे। इनके मदहोश कर देने वाली सुरीली आवाज ने समां बांध दिया।
विज्ञापन

5 of 8
नए साल का जश्‍न - फोटो : अमर उजाला
रेडिसन ब्लू, जेपी पैलेस, कोर्टयार्ड मेरिएट, क्लार्क शिराज में देर रात तक जश्न चला। थ्री स्टार होटलों और रेस्तरां में भी धमाल होता रहा। आगरा क्लब में शानदार जश्न रहा। फाइव स्टार होटलों में फतेहाबाद रोड स्थित जेपी पैलेस में रशियन बैले डांस और फीमेल डीजे रहा। 
विज्ञापन

6 of 8
नए साल का जश्‍न - फोटो : अमर उजाला
यहां ग्रुप डांसरों ने  मेहमानों को अपने साथ थिरकने को मजबूर कर दिया। लाइव बैंड की प्रस्तुति भी शानदार रही।  रेडिसन ब्लू होटल में भी डीजे और डांस रहा। देर रात तक लोग थिरकते रहे। कलाकारों ने समां बांध दिया। 
विज्ञापन

7 of 8
नए साल का जश्‍न - फोटो : अमर उजाला
क्लार्क शिराज होटल में गायिका फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट मुख्य आकर्षण रहीं।  गोल्ड, ब्लैक और रेड थीम पर होटल सजाया गया । कई शो एंकर कर चुकी स्वाति शर्मा न्यू ईयर नाइट की एंकर रहीं।  कोर्टयार्ड मेरिएट में रॉक एंड रोला 3.0 कार्यक्रम किया गया। इसके लिए होटल को नीले और काले रंग की थीम पर सजाया गया ।
विज्ञापन

8 of 8
नए साल का जश्‍न - फोटो : अमर उजाला
कॉलोनियों में शाम से ही नए साल के जश्न की महफिल सज गई थी। कमला नगर, आवास विकास, शास्त्रीपुरम, बोदला में डीजे लगाए गए थे। शिक्षण संस्थानों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। कॉलोनियों में भजन संध्या का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें