फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री अल्फोंस ने परिवार संग देखा ताजमहल, कोहरे ने बढ़ाया ट्रिप का आनंद

Sat, 30 Dec 2017 02:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 7
केजे अल्फोंस - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) केजे अल्फोंस अपने परिवार के साथ ताजनगरी आगरा आए। टूरिस्ट सीजन में और नए साल की शुरुआत से पहले उनकी ये फैमिली ट्रिप काफी खास रही। शनिवार को उन्होंने ताजमहल का दीदार किया।  
विज्ञापन

2 of 7
केजे अल्फोंस - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार शाम को अपने परिवार के साथ आए अल्फोंस ने शाम को आगरा के कलाकृति थियेटर में मोहब्बत द ताज शो देखा। इसके बाद एंपोरियम में जाकर संगमरमर की पच्चीकारी को समझा। 
विज्ञापन

3 of 7
केजे अल्फोंस - फोटो : अमर उजाला
पर्यटन मंत्री अल्फोंस ने कलाकृति में आयोजित मोहब्बत द ताज शो को एक बेहतर पहल बताया। साथ ही पर्यटन विकास और रात्रि विश्राम के लिए ऐसे शो की जरूरत बताई। 

4 of 7
केजे अल्फोंस - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को सुबह-सुबह वे पूरे परिवार के साथ दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। शनिवार को घने कोहरे और सर्दी ने पूरे परिवार के लिए ट्रिप को काफी मजेदार बना दिया। 
विज्ञापन

5 of 7
केजे अल्फोंस - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में भ्रमण के दौरान पर्यटन मंत्री सुरक्षा इंतजामों से काफी दूर रहे। एक सामान्य नागरिक की तरह उन्होंने ताजमहल का दीदार किया। 
विज्ञापन

6 of 7
केजे अल्फोंस - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान उन्होंने कई विदेशी पर्यटकों से भारत में टूरिज्म को लेकर फीडबैक लिया। साथ ही उनके साथ फोटोग्राफी भी कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
केजे अल्फोंस - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में अपनी विजिट को पर्यटन मंत्री ने एक यादगार पल बताया। उन्होंने कहा कि अगले महीने वे आगरा में पर्यटन को लेकर बैठक करने आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें