घड़ी की सुइयों ने जैसे ही 12 बजे का समय दिखाया, वैसे ही लोगों ने एक दूसरे को वेलकम-2020 कहते हुए एक दूसरे को नए साल की बधाइयां दीं। खूब आतिशबाजी हुई। लोग मस्ती और उल्लास में डूब गए। संगीत के सुरों पर युवाओं ने जमकर धमाल मचाया।
विज्ञापन
2 of 9
जमकर थिरके कदम
- फोटो : अमर उजाला
नए साल से पहले की शाम से लेकर रात तक आगरा के पांच सितारा होटलों में जश्न मना। पंचतारा होटलों में इनहाउस गेस्ट कार्यक्रम होने के कारण शहर के अन्य क्लबों और रेस्तरां में नये साल के कार्यक्रमों में ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
3 of 9
ऐसे किया नए साल का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
नए साल में जिंदगी का ढर्रा बदले और बहुत कुछ ऐसा मिले, जिसकी सपनों में तलाश थी। दिल में यही तमन्ना लिए शहर के युवाओं ने नए साल का स्वागत धूमधाम से किया।
4 of 9
बैंड ने दी शानदार प्रस्तुति
- फोटो : अमर उजाला
शहर के मॉल, होटल, क्लब, कालोनियों और रेस्तरां में देर रात तक लोग 2020 के स्वागत के लिए जुटे रहे। होटलों में रात के बारह बजते ही रोशनी कम कर दी गई और इसके बाद लोगों ने एक दूसरे नव वर्ष की मुबारकबाद दीं।
विज्ञापन
5 of 9
नए साल के जश्न में डूबे लोग
- फोटो : अमर उजाला
ना केवल आगरावासियों, बल्कि सात समंदर पार से आए विदेशी मेहमानों ने ताजमहल के शहर में नए साल पर पंचतारा होटलों में मधुर संगीत की धुन पर मदहोशी में थिरकते हुए हैप्पी न्यू ईयर कहा।
विज्ञापन
6 of 9
होटल में जमकर थिरके कदम
- फोटो : अमर उजाला
इस साल रेस्टोरेंट, फार्म हाउस और क्लबों में नए साल के जश्न का धूमधड़ाका बना रहा। मस्ती, उमंग, उत्साह के माहौल में नए साल का जश्न डिनर, डीजे और गेम्स के साथ हुआ।
विज्ञापन
7 of 9
नए साल के जश्न में डूबे लोग
- फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी के होटल कोर्टयार्ड बाइ मैरियट में नए साल की पूर्व संध्या पर रॉक-एन-रोल 5.0 कार्यक्रम में विदेशी पर्यटकोंने जमकर धमाल मचाया। इसमें डीजे जूबी, लाइव बैंड, डीजे पर पर्यटकों ने खूब मस्ती की। दुनिया भर के जायकों के साथ यहां पांच पार्टी जोन बनाए गए थे।
8 of 9
लाइव म्यूजिक पर थिरके लोग
- फोटो : अमर उजाला
ताज रोड स्थित होटल क्लार्क्स शिराज में फ्रेम 2020 कार्यक्रम में सैलानियों के साथ स्थानीय लोग भी थिरके और नए साल का जश्न मनाया। यहां डीजे के साथ लाइव म्यूजिक रहा।
होटल जेपी पैलेस में न्यू ईयर ईव पर पार्टी की थीम बॉलीवुड पर रखी गई, जिसमें दिल्ली के एक्वा बीट बैंड ने प्रस्तुति दी। ताज पूर्वी गेट स्थित होटल ताज, फतेहाबाद रोड पर होटल आईटीसी, होटल गेटवे, ताजनगरी में फोर प्वाइंट शेरेटन, एमजी रोड पर होली डे इन में भी नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया गया।