फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने लूटा व्यापारी, हलवा खाकर बाजार में फायरिंग कर भागे

Wed, 01 Jan 2020 12:30 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया - फोटो : अमर उजाला
किरावली कस्बे के मुख्य बाजार में मंगलवार की रात हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने दवा दुकान में घुसकर कारोबारी से 25 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर तमंचे की बट से मारकर उन्हें लहूलुहान भी कर दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
लूट के विरोध में दुकानें बंद - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने मिठाई विक्रेता को भी लूटने की कोशिश की। वहां से धमकियां देने के साथ फायर करते हुए भाग निकले। सीसीटीवी की फुटेज में नकाबपोश तीन बदमाश दिख रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। सूचना पर सीओ ने भी पहुंचकर जांच की। बुधवार को व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। मौके पर पहुंचे पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल से व्यापारियों ने इस घटना के खुलासे की मांग की। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों को जल्द से जल्द इस घटना के खुलासे का आश्वासन दिया और बाजार खुलवाया।
 
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर पहुंचे पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कस्बा निवासी मुरारीलाल गर्ग की पुराने बस स्टैंड पर गर्ग केमिस्ट के नाम से दुकान है। मंगलवार की रात रात्रि नीले रंग की कार से छह बदमाश आए। इनमें से तीन बदमाश कार से उतरकर सीधे उनकी दुकान में घुस गए। तमंचा तानकर मुरारीलाल की जेब में रखे 25 हजार रुपये लूट लिया। विरोध करने पर उनके सिर में तमंचे की बट से मारकर घायल कर दिया।
 

4 of 5
मौके पर पहुंचे पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल - फोटो : अमर उजाला
केमिस्ट की दुकान में लूटपाट के बाद बदमाश बगल में स्थित चौधरी रामवीर पेड़े वालों की दुकान में भी पहुंचे। तमंचा लहराते हुए भीतर जाकर गाजर का हलवा खाया। दुकानदार को धमकियां दी। इसके बाद बाहर निकलकर दो फायर करते हुए भाग निकले। बाजार में लूटपाट और फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीड़ित से बात करते चौधरी बाबूलाल - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर सीओ वीएस वीरकुमार, एसओ अछनेरा संजीव कुमार तोमर, चौकी प्रभारी कृपाल सिंह ने आकर छानबीन की। क्षेत्राधिकारी ने चौधरी पेड़ा भंडार की दुकान के सीसीटीवी फुटेज देखे। जिसमें तीन नकाबपोश बदमाश नजर आए हैं। सीओ ने बताया कि लूट का केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। वहीं मुख्य बाजार में हुई घटना से व्यापारियों में दहशत के साथ आक्रोश भी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें