फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद उल फितरः ताज के साए में अदा हुई नमाज, हेमामालिनी ने भी दी बधाई

Mon, 26 Jun 2017 02:38 PM IST
टीम डिजिटल आगरा
विज्ञापन
1 of 7
ईद - फोटो : अमर उजाला
रमजान के पाक महीने के बाद ईद उल फितर का मुकद्दस त्यौहार सुलहकुल की नगरी आगरा में पूरे रस्मो रिवाज के साथ मनाया जा रहा है। साथ ही कान्हा की नगरी मथुरा, सुहागनगरी फिरोजाबाद और एटा, मैनपुरी जिलों में ईद को लेकर लोगों में उत्साह है। देखिए सुबह की नमाज के खास नजारे...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
ईद - फोटो : अमर उजाला
कल रविवार 25 जून को चांद के दीदार के बाद सोमवार को ईद मनाया जाना तय हो गया। इसके बाद से ही बाजारों में रौनक बढ़ गई और मुस्लिम समाज के लोग त्यौहार की तैयारी करने लगे। सोमवार को सुबह से ही नमाज का सिल‌सिला शुरू हुआ। आगरा में शाही ईदगाह पर नमाज अदा करने के लिए रोजेदारों और मुस्लिम समाज के लोगों की भीड़ उमड़ी। ताजमहल की एक और तस्वीर आगे...
विज्ञापन

3 of 7
ईद - फोटो : अमर उजाला
विश्वप्रसिद्ध स्मारक ताजमहल पर सात बजे से ईद की नमाज के लिए नमाजी आने लगे थे। ईद के खास मौके पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की ओर ताजमहल में सुबह सात बजे से 10 बजे तक प्रवेश निशुल्क रखा गया। ऐसे में मुस्लिम समाज के लोग काफी संख्या में यहां नमाज अदा करने पहुंचे। 

4 of 7
ईद - फोटो : अमर उजाला
मोहब्बत की निशानी ताजमहल पर ईद की नमाज का अलग ही नजारा रहा। यहां नमाजियों के साथ-साथ देश-विदेश से आए सैला‌नियों ने भी इस पल को अपने कैमरे में कैद किया। बता दें कि दुनिया की इस सबसे खूबसूरत इमारत में मुगल बादशाह शाहजहां से इबादत के लिए विशेष स्‍थान बनवाया था। इस्लाम की मान्यता के अनुसार यह पश्चिम दिशा में है। ऐसे में यहां पर ही ई खास मौकों पर नमाज अदा की जाती है। 
विज्ञापन

5 of 7
ईद - फोटो : अमर उजाला
नमाज के बाद मुस्लिम समाज में एक दूसरे को ईद की बधाई देने का सिलसिला भी शुरू हुआ। आगरा में शाही ईदगाह पर पहुंचे राजनीतिक लोगों और शहर में प्रमुख लोगों ने गले मिलकर ईद की बधाई दी। इसके साथ ही मथुरा की सांसद और सिने अभिनेत्री हेमामालिनी ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर सभी ब्रजवासियों के ‌ईद की बधाई का संदेश लिखा। 
विज्ञापन

6 of 7
हेमा मालिनी
आप सभी ब्रज वासियों को ईद की बहुत-बहुत शुभकामनायें। pic.twitter.com/xcQqlOWljR— Hema Malini (@hemamalinimpmtr) June 26, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ईद - फोटो : अमर उजाला
इसके ‌अलावा मथुरा और आसपास के जिलों में भी ईद को लेकर काफी उत्साह रहा। फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा और कासगंज में भी सुबह-सुबह ही मुस्लिम समाज के लोग नए कपड़े पहनकर नमाज अदा करने पहुंचे। कासगंज और आगरा में कुछ लोगों ने मुस्लिम युवक जुनैद की हत्या के विरोध में काली पट्टी बांधकर भी नमाज अदा की।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें