फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से गूंजी ताजनगरी, देखिए नगर कीर्तन की तस्वीरें

Sun, 06 Jan 2019 09:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 9
Nagar Kirtan - फोटो : अमर उजाला
आगरा में श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन में जबरदस्त उत्साह देखने मिला। गुरु वंदना ऐसी कि वाहो, वाहो...गुरु गोविंद सिंह जी, शहंशाहो...गुरु गोविंद सिंह जी पूरे मार्ग गूंजता रहा। सिर पर सजी केसरिया पगड़ी और जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल के जयकारे लगते रहे।
विज्ञापन

जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से गूंजी ताजनगरी, देखिए नगर कीर्तन की तस्वीरें

2 of 9
Nagar Kirtan - फोटो : अमर उजाला
गुरुद्वारा माइथान से शुरू होकर नगर कीर्तन घटिया चौराहा, फुलट्टी, फव्वारा, हींग की मंडी, सदर भट्टी, छीपीटोला से बालूगंज गुरुद्वारे पर संपन्न हुआ। विधायक योगेंद्र उपाध्याय और प्रीति उपाध्याय ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को पालकी तक पहुंचाया। 
विज्ञापन

जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से गूंजी ताजनगरी, देखिए नगर कीर्तन की तस्वीरें

3 of 9
Nagar Kirtan - फोटो : अमर उजाला
यात्रा के आगे लोग झाड़ू लगाते हुए छिड़काव करते जा रहे थे। उनके पीछे पंच प्यारे और सिख धर्म के गुरुओं की शहादत को दर्शाती आकर्षक झांकियां थी। घुड़सवार और बैगपाइपर बैंड की धुन ने नगर कीर्तन में चार चांद लगा दिए। 

जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से गूंजी ताजनगरी, देखिए नगर कीर्तन की तस्वीरें

4 of 9
Nagar Kirtan - फोटो : अमर उजाला
सर्व समाज ने जगह-जगह कीर्तन पर फूल बरसाकर स्वागत किया। बालूगंज गुरुद्वारा पर आरएसएस के विभाग प्रचारक गोविंद, शुभम सोनी, गुरबाज सिंह, मनीष साहनी, दीपक सरीन को सरोपा देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन

जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से गूंजी ताजनगरी, देखिए नगर कीर्तन की तस्वीरें

5 of 9
Nagar Kirtan - फोटो : अमर उजाला
संत सिपाही रंजीत सिंह अखाड़े के सदस्यों ने गतका में ऐसे हैरतअंगेज करतब दिखाए, जिसे देख दांतों तले अंगुलियां दबा ली। संत बाबा प्रीतम सिंह और मास्टर गुरनाम सिंह के नेतृत्व में तलवारबाजी, लाठी, कटार समेत अन्य अस्त्र-शस्त्रों से प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से गूंजी ताजनगरी, देखिए नगर कीर्तन की तस्वीरें

6 of 9
Nagar Kirtan - फोटो : अमर उजाला
नगर कीर्तन यात्रा में सबसे ज्यादा आकर्षण तलवार से अखाड़े के सदस्य के सिर पर रखा केला काटने और आंख पर पट्टी बांधकर नारियल फोड़ने का करतब रहा। 
विज्ञापन

जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से गूंजी ताजनगरी, देखिए नगर कीर्तन की तस्वीरें

7 of 9
Nagar Kirtan - फोटो : अमर उजाला
नगर कीर्तन में 1984 के सिख दंगों का दर्द भी देखने मिला। कीर्तन में पहली बार 1984 के सिख दंगों की झांकी को शामिल किया गया। अलीगढ़ से  सरबजीत कौर और सुमनप्रीत कौर के नेतृत्व में सदस्यों ने सिख दंगों का मंचन किया।

जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से गूंजी ताजनगरी, देखिए नगर कीर्तन की तस्वीरें

8 of 9
Nagar Kirtan - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली दुश्मन बन गई सिंह सरदारा की...गीत पर सदस्यों ने दंगों की तस्वीर को जीवंत कर दिया। ये देख कइयों की आंखें भर आई। 
विज्ञापन

जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से गूंजी ताजनगरी, देखिए नगर कीर्तन की तस्वीरें

9 of 9
Nagar Kirtan - फोटो : अमर उजाला
गुरुद्वारा माईथान से नगर कीर्तन के आयोजन के दौरान गतका का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें