फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन में सौहार्द का संदेश : आगरा में मुस्लिम समाज ने शिव भक्तों की राह में बिछाए फूल, मंदिर के बाहर की सेवा

Tue, 26 Jul 2022 12:03 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
सावन 2022 - फोटो : अमर उजाला
सुलहकुल की नगरी कह जाने वाले आगरा में सावन के दूसरे सोमवार को मुस्लिम समाज ने सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। ताजनगरी के मुस्लिम युवाओं ने शिव भक्तों का पुष्प वर्षा कर इस्तकबाल किया, साथ ही उनके लिए पीने के पानी की व्यवस्था भी की। मुस्लिम युवाओं ने सोमवार को रावली महादेव मंदिर के बाहर स्टॉल लगाकर मंदिर में पहुंचने वाले शिव भक्तों और परिक्रमा पूरी करके लौटने वाले परिक्रमार्थियों की थकान दूर करने के गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश की। इसके साथ ही पेयजल सेवा की गई।

सावन के दूसरे सोमवार को शहर के शिवालायें में बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। शहर के प्रमुख मंदिर राजेश्वर, बल्केश्वर, पृथ्वीनाथ, कैलाश, रावली और मनकामेश्वर मंदिरों पर रातभर भक्तों ने शिव के दर्शन किए और सुबह जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतार लगी रही। भक्तों ने शिव मंदिरों की परिक्रमा लगाई। इसके अलावा शहर के अन्य मंदिरों में भी आस्था का सैलाब उमड़ा। पूजा की थाली लिए और बम-बम भोले, हर हर महादेव के जयकारों के साथ भक्त शिव की भक्ति में डूबे नजर आए। 
विज्ञापन

2 of 5
शिवभक्तों पर मुस्लिम समाज के लोगों ने बरसाए फूल - फोटो : अमर उजाला
रावली महादेव मंदिर के मुस्लिम समाज के युवाओं ने स्टॉल लगाकर शिवभक्तों की सेवा की। भारतीय मुस्लिम महापंचायत के सरपंच नदीम नूर ने कहा कि आगरा सुलहकुल की नगरी है। यहां की गंगा-जमुनी तहजीब में लोग मिल-जुलकर रहते हैं। शिवभक्तों ने पूरी रात पैदल भ्रमण किया है। ऐसे में इस बार युवाओं ने उनके स्वागत की तैयारी की थी। 
विज्ञापन

3 of 5
गुलाब की पंखुड़ियों से किया इस्तकबाल - फोटो : अमर उजाला
शिवभक्तों की सेवा में जुटे अमजद कुरैशी ने कहा कि इस तरह की पहल हर त्योहार पर होनी चाहिए। इससे सद्भाव बढ़ेगा। इस अवसर पर नदीम ठेकेदार, शानू खान, यासीन सिद्दीकी, राशिद शमसी, परवेज खान, इमरान हाशमी, मुईन कुरैशी, रफीज राजा, जुनैद रंगरेज आदि मौजूद रहे। 

4 of 5
बल्केश्वर मेले में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सावन के दूसरे सोमवार को बल्केश्वर मंदिर पर मेला लगा। बड़ी संख्या में शिव के भक्त बल्केश्वर महादेव के दर्शन करने के लिए पहुंचे। सुबह पांच बजे पट खुले तो महादेव के जयकारों से परिसर गूंज उठा। बाबा का जलाभिषेक किया गया। शाम को बाबा का अलौकिक शृंगार के बाद महाआरती हुई। मेले में चाट-पकौड़ी की दुकानों के साथ झूलों के टिकट काउंटर के आगे भीड़ रही। सोमवार रात 12 बजे मेले का समापन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दशहरा घाट पर भक्तों ने की यमुना आरती - फोटो : अमर उजाला
सावन के दूसरे सोमवार को ताजमहल के पास दशहरा घाट पर भक्तों ने यमुना मैया की आरती की। यमुना आरती में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं शहर के मंदिरों में जलाभिषेक, महाआरती, महाभोग और फिर शाम की आरती के लिए भगवान शिव का अलौकिक श्रृंगार किया गया। दिनभर मंदिर में बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें