फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: नंदबाबा मंदिर में नमाज मामले ने पकड़ा तूल, चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 02 Nov 2020 11:58 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
मंदिर परिसर में नमाज अदा करते मुस्लिम यात्री - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जनपद के नंदगांव स्थित नंदबाबा मंदिर परिसर में नमाज अदा करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंदिर के दो सेवायतों की तहरीर पर थाना बरसाना में चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सेवायतों ने नमाज अदा करने वाले युवकों के संबंध विदेशी संगठनों से होने की आशंका जताई है। साथ ही विदेशी फंडिंग की जांच की भी मांग की गई है। बता दें कि  दिल्ली से आए दो युवकों ने मंदिर परिसर में नमाज अदा की थी। इसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।  
विज्ञापन

2 of 5
मंदिर परिसर में नमाज अदा करते मुस्लिम यात्री - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के सेवायत मुकेश गोस्वामी और शिवहरि गोस्वामी ने रविवार की शाम दी तहरीर में कहा है कि 29 अक्तूबर को दोपहर साढ़े बारह बजे नंदबाबा मंदिर नंदगांव में मुस्लिम यात्री और दिल्ली की खोदाई खिदमतगार संस्था के सदस्य फैजल खान व मोहम्मद चांद अपने साथियों आलोक रतन और नीलेश गुप्ता के साथ आए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
मंदिर परिसर में नमाज अदा करते मुस्लिम यात्री - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि फैजल और मोहम्मद चांद ने सेवायतों की बिना अनुमति और जानकारी के मंदिर परिसर में नमाज अदा की। साथियों से फोटो खिंचवाकर इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। इनके इस कृत्य से हिंदू समाज में रोष है। सेवायतों ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के अनुसार सेवायतों की तहरीर के आधार पर फैजल खान और मोहम्मद चांद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

4 of 5
फैजल खान ने दिया सद्भावना का संदेश - फोटो : अमर उजाला
चौपाइयां सुनाईं, कहा-ब्रज की मिट्टी में प्रेम
दिल्ली निवासी फैजल खान और मोहम्मद चांद, आलोक व नीलेश के साथ नंदभवन में नंदबाबा और भगवान श्रीकृष्ण के पूरे परिवार के दर्शन किए थे। फैजल खान ने बताया था कि वे सभी ब्रज 84 कोस की यात्रा के लिए साइकिल से निकले हैं। इस दौरान फैजल ने वहां मौजूद लोगों को रामचरित मानस की चौपाइयां भी सुनाईं। उन्होंने कहा कि धर्म ही प्रेम है। ब्रज की मिट्टी में प्रेम महसूस किया है। दिवाली पर श्रीराम के नाम के चिराग जलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुजारी ने भेंट किया मंदिर का प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
सेवायत कृष्ण मुरारी उर्फ कान्हा गोस्वामी ने दल को प्रसाद भी भेंट किया था। वायरल फोटो के बारे में पूछे जाने पर कृष्ण मुरारी उर्फ कान्हा गोस्वामी ने कहा कि फैजल खान को हिंदू धार्मिक ग्रंथों का काफी ज्ञान है। लेकिन नंदबाबा मंदिर परिसर में फैजल और चांद ने नमाज अदा की है, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

फैजल ने फेसबुक पर डाला था फोटो
मंदिर में जौहर की नमाज पढ़ने की फोटो फैसल ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया था। इसके बाद यह वायरल हुआ। तहरीर देने वाले सेवायतों ने कहा कि उनका विरोध मंदिर में आने से नहीं बल्कि गुपचुप नमाज पढ़ने और इसकी फोटो वायरल करने से है। क्योंकि इसके लिए न तो उन्होंने अनुमति ली और न ही इसकी अनुमति उन्हें दी गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें