फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन से एमबीए पास इस युवा को अखिलेश यादव ने बनाया उम्मीदवार, यहां से लड़ेंगे चुनाव

Fri, 26 Apr 2019 05:15 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
सूरज शर्मा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा के पुत्र सूरज शर्मा को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। विदेश में पढ़े-लिखे सूरज का राजनीति में यह पहला कदम है। इससे पहले वह कभी किसी संगठन में सक्रिय नहीं रहे।
 
विज्ञापन

2 of 5
पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा के पुत्र सूरज शर्मा - फोटो : अमर उजाला
उपचुनाव की घोषणा के बाद से ही सपा में दावेदारों की लंबी लाइन लग गई थी। वैश्य समाज से ताल्लुक रखने वाले कई दावेदारों ने आला कमान तक अपना आवेदन भी पहुंचा दिया था। मगर, अंतिम समय पर सपा ने ब्राह्मण प्रत्याशी पर अपनी मोहर लगाई। 
 
विज्ञापन

3 of 5
मधुसूदन शर्मा के पुत्र सूरज शर्मा - फोटो : अमर उजाला
बाह विधानसभा से वर्ष 2007 में बसपा से विधायक रहे मधुसूदन शर्मा का नाम तेजी से सामने आया। मगर, उन्होंने खुद चुनाव लड़ने की बजाय अपने पुत्र को आगे किया। मधुसूदन शर्मा 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले ही सपा में शामिल हुए थे। उत्तर विधानसभा सीट पर स्थिति कुछ ऐसी है कि यहां समाजवादी पार्टी गठबंधन से सूरज शर्मा, कांग्रेस से रणवीर शर्मा प्रत्याशी हैं। भाजपा ने अभी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।
 

4 of 5
मधुसूदन शर्मा के पुत्र सूरज शर्मा - फोटो : अमर उजाला
सपा से प्रत्याशी घोषित हुए सूरज शर्मा ने 2016-17 में यूनाइटेड किंगडम की कार्डिफ यूनिवर्सिटी से एमबीए किया। पिता से विरासत में मिली राजनीति के क्षेत्र में यह उनका पहला कदम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपा प्रत्याशी सूरज शर्मा - फोटो : अमर उजाला
उनका कहना है कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र की कई ज्वलंत समस्याएं हैं। इनके लिए वह संघर्ष करेंगे। निवर्तमान महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार का कहना है कि पार्टी ने सूरज शर्मा को प्रत्याशी का घोषित किया है। इस बार उत्तर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी की रिकार्ड जीत दर्ज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें