फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे कान्हा ने किसी का क्या बिगाड़ा था...मासूम की हत्या के बाद बिलख रही मां, गुस्से में लोग

Fri, 09 Aug 2019 01:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
रोते बिलखते मासूम के परिजन - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में पांच वर्षीय कान्हा की हत्या ने सबका दिल झकझोर दिया। हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि आखिर मासूम कान्हा ने किसी का क्या बिगाड़ा था। मासूम के शव पर जख्म देखकर लोग सहम गए। किसी ने कहा कि बलि के लिए मारा गया तो किसी ने दुश्मनी के लिए। जबकि परिवार किसी से दुश्मनी की बात से साफ इनकार कर रहा है। पुलिस का कहना है कि जहां बच्चे का शव मिला है, वहां भी ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे बलि माना जा सके।
विज्ञापन

2 of 5
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर घटनास्थल पर मुआयना करते हुए - फोटो : अमर उजाला
थाना हाईवे की शंकरपुरी कालोनी निवासी जयप्रकाश प्रजापति मजदूरी करता है। उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा गौरव और पांच साल करा योगेश उर्फ कान्हा। दोपहर को योगेश की पत्नी नीलम अपने छोटे बेटे कान्हा को घर के भीतर खेलते छोड़कर गौरव को स्कूल से लेने के लिए चली गई थी। जब वापस आई तो कान्हा घर में नहीं था। दोपहर को उसका शव जयगुरुदेव मंदिर के पीछे खेत में पड़ा मिला। बेटे का शव देकर मां बेसुध हो गई। पिता का रो रोकर बुला हाल हो गया। 
विज्ञापन

3 of 5
लोगों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
मासूम की हत्या के बाद शंकरपुर कालोनी में दहशत का माहौल है। लोगों में आक्रोश भी है। दूसरे दिन भी वारदात का खुलासा न होने पर लोगों ने शुक्रवार सुबह हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। मोहल्ले वालों ने दो लोगों को बच्चा चोर बताकर पुलिस को सौंप दिया। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित लोग पुलिसकर्मियों से भी भिड़ गए। किसी तरह पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। 

4 of 5
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
लोगों में यह भी चर्चा है कि कुछ तंत्र मंत्र वाले इधर घूमते रहते हैं कहीं उन लोगों ने तो बच्चे की जान नहीं ले ली। कुछ लोग यह भी कह रहे थे कि बच्चों को उठाने वाला गिरोह घूम रहा है उसी ने यह किया है। हाईवे इंस्पेक्टर रामपाल सिंह भाटी ने बताया कि मौके पर ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे तंत्र-मंत्र क्रिया कहा जा सके। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने महत्वपूर्ण तथ्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
बकरी चराने वाली महिला से पुलिस ने पूछताछ की तो बच्चे को बाइक सवार दो युवक फेंक गए थे। अब वो कौन थे और कैसे थे यह बकरी चराने वाली महिला ने नहीं देखा। इतना जरूर है कि उनके हाथ में कूड़ा बीनने वाला बड़ा थैला था। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हालांकि पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने कहा कि प्रथम दृष्टया तो गला घोंटकर हत्या की गई है। हत्या के पीछे मंशा क्या थी, यह साफ नहीं है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें