कुदरत के रंग निराले हैं...यह तस्वीर इसकी बानगी है। सावन के माह में गुरुवार को आसमान में यह अद्भुत नजारा देखने को मिला। सतरंगी घेरे के बीच अद्भुत सूरज को लोगों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया। अगली स्लाइड्स में देखिए और तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 5
सूरज के चारों ओर रंगीन घेरा
- फोटो : योगेश कुशवाहा
आसमान में गुरुवार को अद्भुत नजारा था। ये तस्वीरें आगरा के सिकंदरा से दोपहर एक बजे ली गईं। दोपहर के वक्त सूरज के चारों ओर रंगीन घेरा नजर आया, जिसे देखकर लोग दंग रह गए।
विज्ञापन
3 of 5
सूरज के चारों ओर रंगीन घेरा
- फोटो : योगेश कुशवाहा
आरबीएस कॉलेज के भौतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. रामवीर सिंह चौहान ने बताया कि यह प्रकाश का प्रकीर्णन है जिससे रंग नजर आ रहे हैं।
4 of 5
सूरज के चारों ओर रंगीन घेरा
- फोटो : योगेश कुशवाहा
डॉ. रामवीर सिंह चौहान ने बताया कि बादल प्रकाश के लिए क्रिस्टल का काम कर रहे हैं। इसी कारण यह प्रकीर्णन हो रहा है। 12 वीं के विद्यार्थियों को प्रिज्म के जरिए इसका प्रयोग भी कराया जाता है।