फिरोजाबाद जिल में jरविवार को कड़ाके की सर्दी में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की रैली और सपा की एकता महासभा ने राजनीतिक माहौल गरम कर दिया। शिकोहाबाद के रामलीला मैदान में शिवपाल यादव 'हैं तैयार हम' रैली को संबोधित किया।
विज्ञापन
2 of 5
शिवपाल यादव की रैली
रामलीला मैदान में भारी भीड़ उमड़ी, जिसे देखकर प्रसपा अध्यक्ष गदगद हो गए। लेकिन मंच की जो तस्वीर सामने आई, वो हैरान करने वाली थी। सियासत में 'नेताजी' की बात करने वाले शिवपाल यादव के मंच से मुलायम सिंह यादव की ही तस्वीर गायब रही। रैली स्थल पर लगे प्रसपा के पोस्टर होर्डिंग में भी मुलायम की तस्वीर नहीं थी।
विज्ञापन
3 of 5
शिवपाल यादव की रैली
'हैं तैयार हम' रैली में शिवपाल यादव फिरोजाबाद सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान किया। बता दें कि इस सीट से वर्तमान में रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव सांसद है। अक्षय शिवपाल के भतीजे भी हैं।
4 of 5
एकता महासभा के मंच पर सपा नेता
वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने रविवार को जसराना विधानसभा के पैढ़त में सपा की एकता महासभा को संबोधित किया। इसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि अक्षय यादव फिरोजाबाद से ही चुनाव लड़ेंगे। मेरे ही हस्ताक्षर से टिकट मिलनी है फिर अक्षय की टिकट कौन काटेगा।