मां में दुलार, ममता कूट-कूट कर भरा ही है। जरूरत पर ये पिता की भूमिका भी निभाती हैं। मदर्स डे पर मिलिए आगरा की ऐसी ही कुछ मांओं से, जो अपनी बेटियों के लिए 'सुपर मॉम' से कम नहीं है। आवास विकास कॉलोनी में रहने वाली मॉडल आशू राहुल अपनी मां अंजू सिंह को कायमाबी का श्रेय देती है। उनका कहना है कि अगर मां साथ नहीं देती तो वो मॉडलिंग में कदम नहीं रख पाती। जब मैंने मॉडल बनने की कहा तो परिवार में कोई मेरे साथ नहीं था। मां ने मेरा साथ दिया और कहा कोई कुछ भी कहे, तुम अपने सपने को जरूर पूरा करना।
विज्ञापन
मदर्स डे पर मिलिए इन महिलाओं से, जो अपनी बेटियों के लिए हैं 'सुपर मॉम'
2 of 4
शिवांकिता अपनी मां दीपशिखा के साथ
मानस नगर रहने वाली मिस इंडिया बेस्ट बंगाल शिवांकिता दीक्षित कहती हैं कि मां ने साथ दिया तो उनके सपनों का पंख लगे। बताती हैं कि एक्टिंग और मॉडलिंग का शौक था। इसमें ही करियर भी बनाना चाहती थी। मां दीपशिखा को बताया तो उन्होंने हिम्मत बंधाई और इस निर्णय का सम्मान किया। बस फिर क्या सपने पूरा करने के लिए कदम बढ़ा दिए। कहीं भी ऑडिशन, शूटिंग हो मां ही साथ जाती है। मां बदौलत ही कई मॉडल शो में भाग ले सकीं और अब एक हिंदी मूवी भी कर रहीं हैं।
विज्ञापन
मदर्स डे पर मिलिए इन महिलाओं से, जो अपनी बेटियों के लिए हैं 'सुपर मॉम'
3 of 4
टीना और मिनी अपनी मां के साथ
पापा भी साथ छोड़ कर चले गए। दो बेटियों की परवरिश का जिम्मा भी। कमाई का भी कोई जरिया नहीं, सोचिए ऐसे हाल में भी मां ने हिम्मत नहीं हारी। स्कूल में पढ़ाया, ट्यूशन किए और हम दोनों बहनों को पढ़ाया-लिखाया। मारुति इस्टेट रहने वाली टीना मनंचदा और मिनी मनचंदा कहती हैं कि 14 साल पहले पिता ने मां का साथ छोड़ दिया। मुश्किल वक्त में मां ने पिता बन उनके जीवन को संवारा। दोनों के लिए उनकी मां नीता सुपर वुमेन से कम नहीं।
मदर्स डे पर मिलिए इन महिलाओं से, जो अपनी बेटियों के लिए हैं 'सुपर मॉम'
4 of 4
मां अर्पिता के साथ शर्मिष्ठा
बेटी महज नौ-दस महीने की थी और पति ने उनसे नाता तोड़ लिया। विकट परिस्थितियां किसी को तो तोड़ने के लिए काफी थी। सिद्धार्थ अपार्टमेंट में रहने वाली अर्पिता चटर्जी ने हार नहीं मानी और बेटी की परवरिश का जिम्मा उठाया। टीचिंग कर शर्मिष्ठा देहरादून के प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ा रही हैं। शर्मिष्ठा 20 साल की हो गई हैं, कहती हैं कि मां के संघर्ष को कैसे भूल सकती हूं। पिता ने जब मुंह मोड़ लिया तब मां ने ही उनके लिए संघर्ष किया। उनकी बदौलत ही वह अपने सपने पूरा कर पा रही हैं।