सिक्किम सड़क हादसे में शहीद हुए एटा के लांस नायक भूपेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। ताबूत खोलते ही पत्नी सारिका गश खाकर गिर पड़ीं। महिलाओं ने उनके मुंह पर पानी के छींटे मारे, एक मिनट बाद होश में आने के बाद चेहरा देखने की कोशिश की और फिर गश खाकर गिर गई। शहीद की बिलखती मां कह रही थी कि बिना पैर छुए कहीं नहीं जाता था। अब आने पर भी लेटा हुआ है।
शहीद को दी अंतिम विदाई: तिरंगे में लिपटकर आया एटा का लाल, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, हर आंख हुई नम
सिक्किम में शुक्रवार को सेना का वाहन खाई में गिर गया था। हादसे में लांस नायक भूपेंद्र सिंह समेत 16 जवान शहीद हो गए थे। भूपेंद्र सिंह गांव ताजपुर अद्दा के रहने वाले थे। रविवार दोपहर करीब 12 बजे शहीद भूपेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। मां, पिता, पत्नी आदि परिजन शहीद की एक झलक देखने के लिए व्याकुल थे।