फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र के दौरान आगरा में जन्मीं 1370 'दुर्गा-गौरी', बेटियों के जन्म पर परिजनों ने मनाया उत्सव

Sun, 25 Oct 2020 03:20 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
मां के साथ नवजात बेटियां - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र के दौरान ताजनगरी में 1370 दुर्गा-गौरी ने जन्म लिया। बेटियों के जन्म पर परिजनों ने उत्सव मनाया, उनका नाम भी मैया और उनके स्वरूपों पर दुर्गा, गौरी, शैलपुत्री, दुर्गेश्वरी... रखा। शनिवार को लेडी लॉयल में 34 महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया। इनमें 20 बेटियां हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कीर्ति दीक्षित और उनकी नवजात बेटी - फोटो : अमर उजाला
जिले में नवरात्र के दिनों में करीब 1480 प्रसव हुए। इसमें से 533 प्रसव निजी अस्पतालों में हुए। लेडी लॉयल समेत सरकारी अस्पतालों में 800 और 37 प्रसव घर पर हुए। 
विज्ञापन

3 of 5
मां की गोद में बेटी - फोटो : अमर उजाला
लेडी लॉयल (महिला जिला अस्पताल) में शनिवार को 34 प्रसव हुए, इसमें से 20 परिवारों में बेटियां और 14 में बेटों ने जन्म लिया। एसआईसी डॉ. कंचन अग्रवाल ने बताया कि नवरात्र के मौके पर बेटियां ज्यादा पैदा हुईं, यह अच्छे संकेत हैं और खुशी की बात है।

4 of 5
लेडी लॉयल में मां-बेटी - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र में बेटी का जन्म, गौरी पुकारूंगी: गुड़िया
ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी गुड़िया ने लेडी लॉयल में बच्ची को जन्म दिया है। बोलीं कि नवरात्र में देवी मां का स्वरूप आया है। गौरी नाम से पुकारूंगी। उनके पति पूसीराज ने कहा कि मातारानी की कृपा है, मेरी यह दूसरी बेटी है। बेटियां किसी से कम नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर्शी ने दिया बेटी का जन्म - फोटो : अमर उजाला
पवित्र दिनों में बेटी ने लिया जन्म, बहुत खुशी: अर्शी
सराय ख्वाजा की रहने वाली अर्शी ने भी बेटी को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि हिंदुओं में नवरात्र के दिन बहुत पवित्र माने जाते हैं। मैया की पूजा-अर्चना करते हैं। इन पवित्र दिनों में बच्ची पैदा हुई है। इसकी बहुत खुशी हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें