फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून की पहली बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, चार डिग्री लुढ़का पारा

Wed, 24 Jun 2020 01:18 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
मैनपुरी में हुई मानसून की बारिश - फोटो : अमर उजाला
लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को मानसून की पहली बारिश हुई। बारिश ने तापमान चार डिग्री कम कर दिया। मैनपुरी में गर्मी से लोगों को राहत मिली। फसलों के लिहाज से ये बारिश बेहतर मानी जा रही है।
 
विज्ञापन

2 of 5
मैनपुरी में बारिश के बाद सड़कों का हाल - फोटो : अमर उजाला
एक पखवाड़े से गर्मी का सितम जारी है। तापमान और गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही थी। हर किसी को मानसून की बारिश का इंतजार था। पिछले कुछ दिनों से रोजाना आसमान में छाए बादल छा रहे थे। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई। 
विज्ञापन

3 of 5
मैनपुरी में बारिश के बाद सड़कों का हाल - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में लगभग आधे घंटे तक बारिश हुई। झमाझम बारिश तो नहीं हुई लेकिन गर्मी से राहत जरूर मिल गई। अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस गिरकर 32 डिग्री पर आ पहुंचा है। 

4 of 5
मैनपुरी में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
हालांकि बारिश बंद हो जाने से शाम को फिर लोगों को उमस से जूझना पड़ा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को भी बारिश हो सकती है। अगर बारिश होती है तो मौसम और भी ठंडा होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बारिश में भीगी मक्का को अलग रखते मंडी किसान - फोटो : अमर उजाला
बारिश भले ही कम हुई है, लेकिन धान की फसल के लिहाज से ये बेहतर है। दरअसल एक ओर जहां तापमान में कमी आने से धान की नर्सरी की प्रगति बढ़ जाएगी तो वहीं बारिश के पानी से भी राहत मिलेगी। किसानों को अब जल्द ही नर्सरी की सिंचाई नहीं करनी होगी। हालांकि अभी और बारिश की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें