फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल के शहर में बंदरों के आतंक से 'पिंजरे में कैद' प्रशासन, लोगों का जीना दुश्वार

Thu, 01 Aug 2019 02:21 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 8
एसएसपी कार्यालय पर लगा लोहे का जाल - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में बंदरों ने आतंक मचा रखा है। किसी का घर में रहना मुश्किल कर दिया है तो किसी का गली से गुजरना। और तो और, दफ्तरों में फाइल दबाकर चलना भी खतरे से खाली नहीं रहा। लोगों को काट जाना, उनकी जिंदगी से खिलवाड़ करना, ये आम हो गया है। स्थिति यह है कि इनके डर की वजह से कलक्ट्रेट और एसएसपी दफ्तर तक पिंजरे बन गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
बंदरों से बचने के लिए कलेक्ट्रेट पर लगा चेतावनी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
कलक्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बंदरों का आतंक है। इसके चलते कलक्ट्रेट के सभी कार्यालयों में लोहे के जालीदार दरवाजे लगाए गए हैं। इनमें डोर क्लोजर लगवाए गए हैं। ताकि किसी के अंदर आने या बाहर जाने के बाद दरवाजा बंद हो जाए। ऐसा ही कुछ एसएसपी दफ्तर में इंतजाम किए गए हैं। इससे दस्तावेज और कर्मचारी तो सुरक्षित हो गए हैं लेकिन फरियादी अभी भी परेशानी झेल रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
कलेक्ट्रेट में बंदर भागता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी दफ्तर के मुख्य गेट से लेकर कदम-कदम पर बंदरों के झुंड बैठे रहते हैं। हाथ में लेकर कुछ भी लेकर चलना तो मानो बंदरों को न्योता देने जैसा है। चारों ओर से घेर कर फरियादी पर टूट पड़ते हैं। अब तक कई फरियादियों को घायल कर चुके हैं।

4 of 8
बंदरों से बचने के लिए कलेक्ट्रेट पर लगा चेतावनी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
इस महीने कलक्ट्रेट में हुई घटनाएं
25 जुलाई: एडीएम सिटी कार्यालय के सामने एक महिला के हाथ से बैग छीन लिया।
19 जुलाई: एसएसपी दफ्तर के सामने एक बुजुर्ग के हाथ से थैला छीन लिया। धक्का लगने से गिरे बुजुर्ग को चोट आई।
17 जुलाई: एसएसपी दफ्तर के सामने फरियाद लेकर आए एक महिला को कई बंदरों ने घेर लिया। उसके पैर में काट लिया।
14 जुलाई: डीएम दफ्तर के सामने दो युवतियों को झपट्टा मारकर गिरा दिया।
10 जुलाई: सदरभट्टी गेट पर एक बुजुर्ग के हाथ से थैला छीनने के प्रयास में उसके हाथ में काट लिया।
7 जुलाई: पानी की टंकी के पास दो बंदरों ने एक युवक को दौड़ा लिया।
विज्ञापन

5 of 8
बंदरों के हमले से गई व्यक्ति की जान - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को थाना कोतवाली क्षेत्र के माईथान निवासी हरिशंकर पर बंदरों ने हमला कर दिया। वो पूजा करने के लिए जा रहे थे। जब घर से सीढ़ियां उतर रहे थे। उसी दौरान बंदरों ने उन पर हमला बोल दिया। सीढ़ियों से गिरकर हरिशंकर बुरी तरह घायल हो गए। एसएन में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

6 of 8
एसएस मेडिकल कॉलेज में बंदर - फोटो : अमर उजाला
एसएन मेडिकल कॉलेज में भी बंदरों का खूब आतंक है। स्थिति यह है कि मरीज और तीमारदार का निकलना मुश्किल करते हैं। खाने की वस्तुएं देखकर बंदरों का पूरा झुंड ही टूट पड़ता है। हर रोज कोई न कोई इनका शिकार होता है।
विज्ञापन

7 of 8
ताजमहल में भी बंदरों का आतंक - फोटो : अमर उजाला
शहरवासी ही नहीं पर्यटक भी बंदरों से परेशान हैं। ताजमहल जैसे विश्वदाय स्मारक पर भी पर्यटक सुरक्षित नहीं है। यहां बंदरों के काटने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। घुड़की से कई पर्यटक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। इसके बाद भी अब तक यहां बंदरों से निपटने के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए।
विज्ञापन

8 of 8
बंदरों के आतंक से लोगों को निकलना मुश्किल - फोटो : अमर उजाला
सरकारी दफ्तर और स्मारक ही नहीं, बंदरों के आतंक से घरों में बैठे लोग भी परेशान हैं। दरेसी, बेलनगंज, गोकुलपुरा, लोहामंडी, राजामंडी, रावतपाड़ा, घटिया आजम खां, पीपल मंडी, गोविंद नगर, जयपुर हाउस प्रताप नगर, केदार नगर आदि क्षेत्रों में बंदरों का आतंक चरम पर है। लोगों को इनसे बचने के लिए अपने घरों को जालियों से बंद कराना पड़ा है। स्थिति यह है कि लोग पलभर के लिए भी अपने घर का दरवाजा खुला नहीं छोड़ सकते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें