फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में 'लूट' लिया कीमती प्याज, 'लुटेरों' के आगे किसी की नहीं चली, देखें तस्वीरें

Tue, 10 Dec 2019 12:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
सड़क पर बिखरे प्याज के छिलके - फोटो : अमर उजाला
आगरा के कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को प्याज की 'लूट' हो गई। लुटेरा कोई इंसान नहीं बल्कि बंदर थे, जो झुंड बनाकर आए और प्याज से भरी थैली बाइक से निकाल ले गए। इसको लेकर बंदरों के बीच छीना-झपटी मच गई। 
विज्ञापन

2 of 5
प्याज खाते बंदर - फोटो : अमर उजाला
कलक्ट्रेट परिसर में प्याज के छिलके बिखर गए। इसे देखने वालों को मजमा लग गया। महंगाई के मैदान में शतक लगा चुके प्याज को जो व्यक्ति इस प्याज को खरीद कर लाया था, उसका चेहरा उतर गया। 
विज्ञापन

3 of 5
सड़क पर पड़े प्याज के छिलके - फोटो : अमर उजाला
सोमवार दोपहर कलक्ट्रेट आया एक व्यक्ति अपनी बाइक खड़ी करके किसी काम से कार्यालय के अंदर चला गया। उसकी बाइक के बैग में प्याज से भरी थैली रखी थी। आदत के अनुसार बंदरों ने बाइक का बैग खंगालना शुरू कर दिया। 

4 of 5
सड़क पर बैठकर प्याज खाते बंदर - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद प्याज की थैली को लेकर एक बंदर इधर-उधर भागने लगा। उसके पीछे अन्य बंदर पड़ गए। पूरे परिसर में प्याज फैल गई। कुछ बंदरों ने इसका स्वाद भी चखा। मौके पर मौजूद लोग इस घटना को अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्याज - फोटो : अमर उजाला
महंगाई के कारण लोगों की थाली से प्याज गायब होता जा रहा है। आगरा में प्याज 80 से 100 रुपये किलो बिक रहा है। ऐसे में लोग अपने बजट को देखत हुए ही प्याज खरीद रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें