फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल में बंदरों का आतंक: मोबाइल से फोटो खींच रही थीं दो विदेशी युवतियां, तभी हो गई यह घटना

Wed, 14 Sep 2022 02:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
पर्यटक पर बंदरों ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में बंदरों का उत्पात थम नहीं रहा। इसका खामियाजा पर्यटकों को भुगतना पड़ता है। खासकर विदेशी पर्यटक, जो सुखद अनुभव के लिए ताज का दीदार करने आते हैं, लेकिन उत्पाती बंदरों के कारण बुरा अनुभव लेकर लौटते हैं। बीते चार दिनों में पर्यटकों पर बंदरों के हमले की तीन घटनाएं हो चुकी हैं। बुधवार को दो विदेशी महिला पर्यटकों पर बंदरों ने हमला कर दिया। पर्यटकों ने किसी तरह बंदरों से खुद को बचाया।

इस घटना का किसी ने वीडियो भी बना लिया। वीडियो में चमेली फर्श पर यमुना की तरफ बेंच पर दो महिला पर्यटक बैठी दिखाई दे रही हैं। दोनों मोबाइल से फोटो खींच रही हैं, तभी दो बंदर पहुंचते हैं और उन पर हमला कर देते हैं। बंदर एक पर्यटक के पैरों को नोंचने का प्रयास करता है। महिला पर्यटक किसी तरह खुद को बचाती है। घटना के बाद दोनों वहां से चली जाती हैं। गनीमत रही कि बंदरों ने पर्यटकों को काटा नहीं।  

विज्ञापन

2 of 5
पर्यटक पर बंदरों ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में बंदरों के हमले की यह पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी कई बार पर्यटकों पर बंदर हमले कर चुके हैं। बीते चार दिनों में तीन घटनाएं हो चुकी हैं। सोमवार को उत्पाती बंदरों ने स्वीडन की महिला पर्यटक पर हमला कर दिया था। 
विज्ञापन

3 of 5
स्वीडन की पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
स्वीडन की पर्यटक व्योनक ड्रेसलर जब चमेली फर्श की ओर पहुंचीं तो मेहमानखाने की ओर से आए बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। एक बंदर ने उन्हें काट लिया था। घायल पर्यटक को अस्पताल ले जाया गया, जहां से वह होटल रवाना हो गईं।
 

4 of 5
तमिलनाडु के पर्यटक शाहीन रशीद - फोटो : अमर उजाला
तमिलनाडु के शाहीन रशीद को रविवार को बंदरों ने काटकर घायल कर दिया था। चीख-पुकार होने पर अन्य पर्यटकों ने बंदरों को भगाया था। बंदरों के हमले से शाहीन दहशत में आ गए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजमहल के आसपास रहते हैं बंदर - फोटो : अमर उजाला
दशहरा घाट मंदिर की ओर से हर दिन सुबह और शाम को खाने की तलाश में बंदरों का बड़ा झुंड ताजमहल में पहुंचता है। ये बंदर पर्यटकों पर हमलावर हो जाते हैं। स्थानीय लोगों भी इन बंदरों से परेशान हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें