बंदर इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। वृंदावन में डीएम का चश्मा छीनने और दरोगा की टोपी उड़ाने के बाद बंदर की एक अजीब हरकत ताजमहल पर देखने को मिली। ताजमहल के सेंट्रल टैंक के फव्वारे को बंद करने के लिए बंदर ने जो हरकतें की, उसे देख आप भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे। बंदर फव्वारे का पानी बंद करने के लिए लगातार कोशिश करता रहा। कभी फव्वारे के ऊपर बैठ जाता, तो कभी उसे अपने हाथों से ढक लेता, लेकिन उसकी समझ में ये नहीं आ रहा था कि आखिर पानी को किस तरह बंद किया जाए।
बंदर की शरारत का ये वीडियो हो रहा है जमकर वायरल
बंदर की इस शरारत को देखकर पर्यटक भी उसे गौर से देखने लगे। बंदर का ये खेल काफी देर तक चला। इस दौरान कुछ लोगों ने बंदर का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
2 of 6
फव्वारा बंद करता बंदर
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर बंदरों की मस्ती कई बार देखने के लिए मिलती है, लेकिन इस बार एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो बेहद ही मजाकिया है। ये वीडियो ताजमहल के सेंट्रल टैंक के फव्वारे का है, जहां एक बंदर चलते फव्वारे के ऊपर बैठ जाता है।
विज्ञापन
3 of 6
फव्वारे पर बैठा बंदर
- फोटो : अमर उजाला
बंदर के बैठते ही फव्वारे का पानी बंद हो जाता है, लेकिन उसके हटते ही जैसी ही फिर फव्वारे से पानी निकलना शुरू होता है तो वह उछल जाता है। इसके बाद वह फिर उछल कर फव्वारे पर चढ़ता है। इतना ही नहीं वह फव्वारे पर हाथ रखकर भी पानी बंद करने का प्रयास करता है।
4 of 6
थक गया बंदर
- फोटो : अमर उजाला
काफी प्रयास के बाद भी जब पानी बंद नहीं होता है और बंदर की मेहनत बेकार हो जाती है। तो अंत में थककर बंदर पानी में तैरते हुए दूसरी तरफ चला जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
बंदर की शरारत
- फोटो : अमर उजाला
बंदर की फव्वारे के पानी को बंद करने की इस शरारत का वहां मौजूद लोगों और पर्यटकों ने वीडियो बना लिया, जो अब शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता दें ताजमहल में बंदर उत्पात भी मचाते हैं। इसी माह 1 अगस्त को ताजमहल देखने आईं दो महिलाओं पर बंदरों ने हमला कर दिया था। यह घटना उस वक्त हुई, जब दोनों महिलाएं ताज का दीदार करने के बाद निकल रही थीं, तभी बंदरों ने उन्हें काट लिया। इससे पहले भी ताजमहल में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।