नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को संभावित भारत बंद की आशंका के मद्देनजर इंटरनेट सेवाएं बृहस्पतिवार रात 12 बजे से बंद कर दी गईं। ये शुक्रवार शाम छह बजे तक बंद रहेंगी। वहीं शहर और देहात के संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। विरोध के नाम पर हिंसा करने वालों के खिलाफ गैंगस्टर और रासुका की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
2 of 6
संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार रात को प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग की थी। इसमें सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए थे। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि विरोध के नाम पर हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गैंगस्टर से लेकर रासुका तक लगाया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 6
आगरा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सभी व्यापारिक संगठनों ने भारत बंद की सूचना का खंडन किया है। अगर, इसके बावजूद कोई भारत बंद की अफवाह फैलाता है तो कार्रवाई की जाएगी। किसी ने जबरन बाजार बंद कराया तो पुलिस सख्ती से निपटेगी। जिले की साइबर सेल सोशल मीडिया पर नजर रखे हुए है। हालांकि रात तकरीबन 12 बजे से इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गईं। यह शुक्रवार को शाम तकरीबन छह बजे के बाद बहाल की जाएंगी।
4 of 6
एसपी सिटी व एसएसपी बबलू कुमार
- फोटो : अमर उजाला
आगरा को 15 सेक्टर में बांटा गया है। इसके अलावा पांच जोन और चार सुपर जोन बनाए गए हैं। वहीं 108 संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। लोहामंडी, ताजगंज, मंटोला, न्यू आगरा के विभिन्न इलाकों में अतिरिक्त संख्या में पुलिस फोर्स लगाई है। पुलिस गश्त करती रहेगी। हर सेक्टर और जोन में सीओ और एसपी स्तर के अधिकारी रहेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन बिल के मुद्दे पर फैलाई जा रही अफवाहों की रोकथाम के लिए मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध लोग आगे आए हैं। मंटोला थाने में आयोजित मीटिंग में शाही जामा मस्जिद के इमाम इरफान उल्ला खां निजामी ने कहा है कि मुस्लिम लोग शांतिपूर्ण ढंग से जुमे की नमाज अदा करें। रोजाना की तरह अपने कारोबार पर ध्यान दें।
सर्व समाज के साथ बैठक करते एसपी सिटी
- फोटो : अमर उजाला
इस्लामियां लोकल एजेंसी के हाजी असलम कुरैशी, उत्तर प्रदेश सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी के हाजी बिलाल, बसपा नेता अमजद खां, हिंदुस्तानी बिरादरी के डॉ. सिराज कुरैशी, मंटोला बाजार कमेटी के अध्यक्ष अदनान कुरैशी, जमीतुल कुरैश के मोहम्मद शरीफ काले ने कहा है कि शरारती तत्व बाजार बंद आदि की अफवाहें फैला रहे हैं। इन पर कतई गौर नहीं करें। सोशल मीडिया पर किसी तरह के संदेश का आदान-प्रदान करने से बचें। उन्होंने कहा है कि शहर में अमनोअमान कायम रखने के लिए सभी अमनपसंद शहरी एकजुट होकर प्रयास करें। जामा मस्जिद में शांति पूर्ण ढंग से नमाज अदा करने पहुंचें।