फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बच्चा चोरी के शक में कासगंज में मॉब लिंचिंग, पहले तोड़ी, फिर पलटी दी कार, चार टेक्नीशियन पर टूटी भीड़

Thu, 08 Sep 2022 07:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
1 of 6
बच्चा चोरी के शक में कासगंज में मॉब लिंचिंग - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में अमांपुर रोड पर बच्चा चोर बताते हुए भीड़ ने गल्ला मंडी के पास मोबाइल टॉवर के चार टेक्नीशियन के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं उनकी कार पलट दी और कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। काफी देर तक यह हाईवोल्टेज ड्रामा चला, जिसके बाद यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी मॉब लिंचिंग का शिकार हुए युवकों को बचाते रहे, लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा था। बाद में अतरिक्त पुलिसबल पहुंचने पर उन चारों युवकों को भीड़ से बचाया जा सका।  इसके बाद बच्चा चोर गिरोह की सक्रियता की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी, लेकिन पुलिस की जांच पड़ताल में बच्चा चोर गिरोह का मामला गलत निकला। बताया गया कि जियो रिलायंस एवं ऐयरटेल कंपनी के गल्ला मंडी के पास लगे टॉवर की जांच के लिए राजस्थान के टेक्नीशियन पुष्पेंद्र सिंह, रोहन सिंह निवासी वासी बिरहना जिला भरतपुर, अजय निवासी लुलहारा भरतपुर, विष्णु निवासी तालफरा भरतपुर राजस्थान एक ईको कार में सवार थे।

विज्ञापन

2 of 6
आक्रोशित लोगों ने तोड़ दिया कार का शीशा - फोटो : अमर उजाला
इस कार का आवागमन बार-बार हो रहा था, जिसके चलते इलाकाई लोगों को गाड़ी में बैठे लोगों के बच्चा गिरोह होने का शक हुआ। भीड़ ने गल्ला मंडी के समीप टॉवर टेक्नीशियन की गाड़ी रोक ली और तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन

3 of 6
कार को पलटती भीड़, रोकता हुआ पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
लोग इतने आक्रोश में थे कि उनकी कार पलट दी और कार पर लाठी डंडों से प्रहार किए। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को रोकती रही, लेकिन लोग बच्चा चोर गिरोह मानकर अपना आक्रोश जताते रहे। 
 

4 of 6
भीड़ ने पलट दी कार - फोटो : अमर उजाला
बाद में अतरिक्त पुलिस के पहुंचने व लोगों के समझाने पर मामला शांत हुआ। चारों युवकों के बारे में इंस्पेक्टर सिद्धार्थ तोमर ने पूछताछ की तो असलीयत सामने आई। पुलिस जांच में बच्चा चोरी का आरोप निराधार पाया गया।
 
विज्ञापन

5 of 6
भीड़ ने पलट दी कार - फोटो : अमर उजाला

मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल होने से मची सनसनी

बच्चा चोर पकड़े जाने का मैसेज व वीडियो सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से वायरल हुआ कि शहर में लोग सकते में आ गए। विद्यालय संचालक भी सकते में थे। एक विद्यालय संचालक ने तो अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा को लेकर मैसेज भी कर दिया, जिससे अभिभावकों की चिंताएं बढ़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सनसनी रोकने को एसपी ने जारी किया वीडियो

बच्चों चोरी गिरोह की भ्रामक सूचना पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने जिले के लोगों से अपील की है कि वह किसी भी तरह की भ्रामक सूचनाएं व अफवाह न फैलाएं और न ही ऐसी भ्रामक सूचनाओं के आधार पर किसी से मारपीट करें। यदि किसी पर भी किसी तरह का शक है तो पुलिस को सूचना दें। एसपी ने कहा कि मारपीट करने वाले लोगों को चिह्नित करने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी। अभी तक इस मामले में मारपीट के शिकार हुए लोगों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें