फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन के लिए बेटियों ने संभाली फिरोजाबाद की कमान, कोई बना डीएम तो कोई एसएसपी

Tue, 26 Jan 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
एक दिन के लिए बेटियां बनीं अफसर - फोटो : अमर उजाला
मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को फिरोजाबाद जिले की कमान बेटियों ने संभाली। शासन के निर्देश पर बेटियां एक दिन के लिए जिलाधिकारी (डीएम), मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और जिला कार्यक्रम अधिकारी बनाई गईं। इस दौरान बेटियां नायिका के रूप में नजर आईं। अफसर बनीं बेटियों ने युवा मतदाता दिवस पर लोगों को मतदान की शपथ भी दिलाई।


विज्ञापन

2 of 5
डीएम बनीं कल्पना यादव - फोटो : अमर उजाला
जसराना के गांव झपारा निवासी 12वीं टॉपर छात्रा कल्पना यादव एक दिन के लिए जिलाधिकारी बनाई गईं। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह के साथ बैठक कर उन्होंने दस शिकायतों को सुना। माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशालाओं का संचालन नहीं होने संबंधी शिकायत पर डीआईओएस को आवश्यक कदम उठाने को निर्देशित किया। 
विज्ञापन

3 of 5
नेहा ने संभाली सीडीओ की कुर्सी - फोटो : अमर उजाला
शिकोहाबाद निवासी 10वीं की टॉपर छात्रा निवासी नेहा ने सोमवार को विकास भवन पहुंच कर मुख्य विकास अधिकारी का दायित्व को संभाला। एक दिन की सीडीओ नेहा ने सबसे पहले कई कार्यालयों में जाकर पटलों का निरीक्षण किया। उन्होंने विकास भवन स्थित पंचायती राज विभाग, दिव्यांगजन कल्याण विभाग एवं ग्राम विकास विभाग में जाकर पटलों का निरीक्षण किया।

4 of 5
श्रुति बनीं एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
शिकोहाबाद निवासी छात्रा श्रुति यादव एसएसपी की भूमिका में और फिरोजाबाद निवासी एडीफाई स्कूल की छात्रा भूमिका चेलानी एसपी ग्रामीण ने कमान संभाली। श्रुति यादव ने एक निरीक्षक अवकाश स्वीकृत किया। पुलिस लाइन में क्वार्टर गार्ड की सलामी ली। हेलमेट बांटे। पुलिस कार्यालयों का निरीक्षण किया। एसएसपी अजय कुमार,एसपी देहात राजेश कुमार उनके साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जाहन्वी बनीं जिला प्रोवेशन अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सेंट जोंस स्कूल की छात्रा जाहन्वी ने एक दिन के लिए जिला प्रोवेशन अधिकारी की कुर्सी संभाली। प्रोवेशन अधिकारी के रूप में जाहन्वी ने विधवा पेंशन से जुडे लंबित आवेदनों के त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उनके साथ जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ प्रज्ञाशंकर तिवारी मौजूद रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें