फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी हत्याकांडः बदमाशों ने लूटा था दस लाख रुपये से भरा थैला, परिवार से मिले आईजी

Sat, 29 Aug 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

पुलिस की पूछताछ में रिंकू ने यही बताया था कि पहले से घात लगाए खड़े तीन बदमाशों ने वारदात की। थैला लूटा, इसके बाद मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इस दौरान भाई को गोली मार दी। उस वक्त उसने यह नहीं बताया था कि थैले में कितनी रकम थी।
विज्ञापन
1 of 7
ललित काठपाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा के कमला नगर में 26 अगस्त की शाम को रिक्शा व्यापारी ललित काठपाल की हत्या कर बदमाशों ने जो थैला लूटा था, उसमें दस लाख रुपये थे। यह रकम अलीगढ़ के गुटका कारोबारी दिलीप गुप्ता की थी, जिसे ललित का भाई दिनेश उर्फ रिंकू लाया था। पुलिस को इसकी जानकारी अलीगढ़ के गुटका कारोबारी ने ही दी है।
विज्ञापन

2 of 7
मृतक ललित के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
कमला नगर के कावेरी कुंज निवासी कारोबारी ललित काठपाल की 26 अगस्त की शाम रश्मि नगर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह भाई रिंकू के साथ बाइक से घर आ रहे थे। वारदात घर से 150 मीटर पहले हुई थी। पुलिस की पूछताछ में रिंकू ने यही बताया था कि पहले से घात लगाए खड़े तीन बदमाशों ने वारदात की। थैला लूटा, इसके बाद मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इस दौरान भाई को गोली मार दी। उस वक्त उसने यह नहीं बताया था कि थैले में कितनी रकम थी। पुलिस के ज्यादा पूछने पर यही कहा था कि टिफिन और 1500 रुपये रखे थे। तहरीर में भी सामान लूटना नहीं दिखाया था। बाद में पुलिस ने बयान के आधार पर लूट की धारा बढ़ाई थी।
विज्ञापन

3 of 7
मृतक के भाई से जानकारी लेते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
कैश लेकर आता था रिंकू
अलीगढ़ के गुटका कारोबारी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि रिंकू अलीगढ़ के बन्ना देवी क्षेत्र में रहने वाले गुटका कारोबारी दिलीप गुप्ता के यहां काम करता था। इसलिए पुलिस टीम वहां गई। वह अलीगढ़ में गुटका की सप्लाई करते हैं। आगरा से रिंकू ही गुटका लेकर जाता था। शाम को वापस आता था। इस दौरान कैश भी लाता था। दिलीप गुप्ता ने बताया कि रिंकू दस लाख रुपये कैश लेकर गया था।

4 of 7
मृतक ललित कोठपाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
सुल्तानगंज पुलिया पर मिले थे दोनों भाई
लॉकडाउन से पहले रिंकू कमला नगर में ही एक जूता कंपनी में नौकरी करते थे। मगर, नौकरी चली गई थी। इस कारण गुटका कंपनी में लग गए। वहीं ललित का भी काम ठीक नहीं चल रहा था। इसलिए ललित ने भी रिंकू के साथ गुटके का काम शुरू कर दिया। वह भी मदद करने लगे। घटना वाले दिन रिंकू कैंटर से लौटा। वाटरवर्क्स चौराहे पर उतरने के बाद ललित को फोन किया। सुल्तानगंज पुलिया पर मिलने के लिए बुलाया। ऑटो से सुल्तानगंज की पुलिया तक पहुंचे। ललित वहां पहले से खड़ा था। घर जाने के लिए दोनों बाइक पर आ गए। मगर रास्ते में वारदात हो गई।
विज्ञापन

5 of 7
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पहुंचे आईजी, खुलासे के निर्देश दिए
आईजी ए सतीश गणेश ने शुक्रवार को घटनास्थल को देखा। इसके बाद पीड़ित परिवार से भी मिले। उनसे घटना के संबंध में जानकारी ली। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद और एएसपी सौरभ दीक्षित को घटना के जल्द से जल्द खुलासे के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन

6 of 7
घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
रिंकू ने बताया था, थैले में सिर्फ टिफिन था
रिंकू ने पहले पुलिस को बताया कि थैले में सिर्फ टिफिन था। इसके बाद कहा कि 1500 रुपये थे। अब पुलिस ने दस लाख कैश के बारे में जानकारी की। इस पर रिंकू का कहना है कि थैले में नोटों का बंडल था, उन्हें यह जानकारी नहीं कि कैश कितना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बबलू कुमार, एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
जल्द खुलासे की कोशिश
ललित काठपाल से दस लाख की लूट की जानकारी मिली है। इसी आधार पर खुलासे की कोशिश की रही है। - बबलू कुमार, एसएसपी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें