फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: भाजपा के कार्यक्रम में अभद्रता पर फूट-फूट कर रोई छात्रा, भोजन के लिए हंगामा

Tue, 09 Apr 2019 03:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सुषमा स्वराज के कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में भाजपा के ‘विजय संकल्प साइबर योद्धा’ कार्यक्रम में अव्यवस्थाओं के साथ-साथ कई छात्राओं से अभद्रता भी हुई। एक छात्रा तो फूट-फूट कर रोई। वो कार्यक्रम बीच में छोड़कर चली गई। कुछ छात्राओं ने हाथ पकड़े जाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

 
अनुशासन का दावा करने वाली भाजपा के कार्यक्रम में जमकर अनुशासनहीनता हुई। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को आने में देर होने पर कार्यक्रम के बीच ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की तर्ज पर सवाल-जवाब का सिलसिला चला। इसमें भाग लेने वालों को एक मोबाइल एप्लिकेशन के जरिये अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर कराना था। 

इसमें कई छात्राओं ने भी भागीदारी की। जब एक छात्रा का जवाब सही आया तो उसका नंबर हॉल में लगी बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया। कुछ युवकों ने इसे अपने मोबाइल में फीड कर छात्रा को परेशान करना शुरू कर दिया। वो फूट-फूट कर रोने लगी। इसके साथ ही एक अन्य छात्रा ने उसका हाथ पकड़े जाने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कार्यक्रम में जमकर हुई धक्कामुक्की - फोटो : अमर उजाला
निर्धारित संख्या से अधिक छात्र-छात्राओं और प्रबुद्धजनों को आमंत्रित कर लिया गया। इनके लिए वहां समुचित व्यवस्थाएं नहीं थीं। भोजन को लेकर काफी हंगामा हुआ। घंटों इंतजार के बाद भी कइयों को भोजन नहीं मिल पाया। स्थिति यह थी कि जिन लोगों को प्रवेशिका दी गई थी, उनमें से कई लोगों को प्रवेश तक नहीं दिया गया। 

इसको लेकर उनकी वरिष्ठ पदाधिकारियों से कहासुनी तक हो गई। कई वरिष्ठ नेता जोकि घंटों से विदेश मंत्री का इंतजार कर रहे थे, उनसे अतिथि का स्वागत तक नहीं कराया गया। इसको लेकर भी कड़ी आपत्ति जताई गई। कुछ असंतुष्ट नेताओं ने प्रदेश स्तर पर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। 



आप इन खबरों के बारे में और क्या जानना चाहते हैं। कृपया अपनी कीमती राय नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें