कोरोना संक्रमण और संचारी रोगों की रोकथाम के लिए एक बार फिर मिनी लॉकडाउन लागू हो गया है। शुक्रवार की रात 10 बजे से लागू हुई बंदिशें सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेंगी। हालांकि इस बार आगरा में तीन दिन तक बंदी रहेगी, क्योंकि यहां सोमवार कोस्थानीय अवकाश है। बंदी के दौरान में पुलिस को सख्ती से नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार की सुबह से इसका असर दिखाई दिया। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। शहर की सड़कें सूनसान रहीं। हालांकि हाईवे पर आवाजाही जारी रही। अधिकांश लोग अपने घरों में रहे। तस्वीरों में देखिए आगरा मंडल का हाल...
विज्ञापन
2 of 6
आगरा के जोहरी बाजार में पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में मिली लॉकडाउन का असर शहर से ग्रामीण क्षेत्र तक है। किरावली, फतेहाबाद में बाजार बंद रहे। फतेहपुर सीकरी में पुलिस ने सख्ती बरती। बात करें शहर की तो यहां आवश्यक सेवाओं को छोड़कर संपूर्ण तालाबंदी है। सभी बाजार बंद रहे। मेडिकल स्टोर और दूध की दुकानें खुली रहीं। लोगों ने घरों में रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाई।
विज्ञापन
3 of 6
जामा मस्जिद का क्षेत्र
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में सोमवार को स्थानीय अवकाश है। इसके चलते तीन दिन तक पूर्ण बंदी लागू रहेगी। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि दूध और दवा की दुकानें खुली रहेंगी। सोमवार को कैलाश मंदिर मेले के स्थानीय अवकाश के कारण बाजार और कार्यालय बंद रहेंगे। इस दौरान लोगों के बाहर निकलने पर भी पाबंदी रहेगी। सभी धार्मिक और अन्य स्थल बंद हैं। कोई कहीं बाहर नहीं जाए।
4 of 6
आगरा में मिनी लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि शहर में 108 स्थानों पर पुलिस तैनात की गई। सिर्फ चौराहों पर ही नहीं, गली मोहल्लों में भी पुलिस की गाड़ियां घूमेंगी। अगर कोई बिना मास्क लगाए नजर आया तो तुरंत जुर्माना होगा। बेवजह घूमने वालों पर लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
हाईवे पर रही आवाजाही
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में बाजार पूरी तरह से बंद रहे लेकिन लोगों की आवाजाही रही। मेडिकल स्टोर, चिकित्सकों के क्लीनिक खुले हैं। बंदी के कारण चूड़ी के कारखानों में कामकाज प्रभावित रहा। आटोमेटिक कारखानों में काम सुचारू रूप से चला। रोडवेज की बसें चली, लेकिन यात्री नहीं मिले। शहर के प्रमुख मंदिर भी बंद रहे। पुलिस जगह-जगह तैनात रही।
मिनी लॉकडाउन के कारण मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर के पट भक्तों के लिए बंद हैं। इसके चलते शनिवार की सुबह मंदिर में भक्तों का प्रवेश नहीं दिया गया। प्रदेश सरकार के आदेश को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है। मथुरा के अलावा कासगंज, एटा और मैनपुरी में भी बंदी का असर देखा गया। पुलिस प्रशासन ने सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराने का दावा किया है।