फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकृति की गोद में प्रवासी परिंदों का खूबसूरत संसार, मनमोह लेंगी ये तस्वीरें

Sun, 03 Feb 2019 12:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 10
बर्ड फेस्टिवल
ब्रज के आंगन में 800 हेक्टेयर में फैला घना जंगल और बीच में 110 हेक्टेयर में कीठम झील। कीठम के सूर सरोवर पक्षी विहार में प्रवासी पक्षियों का संसार इसी वेटलैंड (आर्द्रभूमि) पर बसा हुआ है। पेलिकन हों या बार हेडेड गूज, फ्लेमिंगों हों या नार्दन पिनटेल, कॉमन सैंडपाइपर हों या कारमोरेंट। कीठम झील के छोटे-छोटे टापुओं के किनारे अठखेलियां करते ऐसे प्रवासी और दुर्लभ प्रजाति के पक्षियों की इस दुनिया को लोगों ने बर्ड फेस्टिवल में देखा।
विज्ञापन

2 of 10
बर्ड फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय वेटलैंड दिवस पर पहली बार सूर सरोवर पक्षी विहार, कीठम में आयोजित बर्ड फेस्टिवल में स्कूली बच्चों को सुबह नेचर वॉक के जरिए इन प्रवासी पक्षियों के बारे में बताया गया। 
विज्ञापन

3 of 10
बर्ड फेस्टिवल
राष्ट्रीय चंबल सेंक्चुरी प्रोजेक्ट द्वारा एफमेक के सहयोग से आयोजित बर्ड फेस्टिवल में दयालबाग एजूकेशनल इंस्टीट्यूट तथा इंटर कालेज के बच्चों को पेलिकन समेत अन्य पक्षियों को दिखाकर इनके बारे में समझाया गया। कोहरे के बाद भी यहां सुबह बड़ी संख्या में पक्षी प्रेमी भी पहुंचे।

4 of 10
बर्ड फेस्टिवल
नेचर वॉक के बाद बर्ड फेस्टिवल का औपचारिक शुभारंभ राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने किया। उन्होंने कहा कि पक्षियों के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। 
विज्ञापन

5 of 10
बर्ड फेस्टिवल
कीठम झील के विकास के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है। उन्होंने पक्षियों की जरूरत के बारे में बताया। फेस्टिवल में राष्ट्रीय चंबल सेंक्चुरी प्रोजेक्ट के उपवन संरक्षक आनंद कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी अनिल कुमार सिंह, अमित सिंह, डीईआई के प्रो. संत प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

6 of 10
बर्ड फेस्टिवल
बर्ड फेस्टिवल में फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन सामाजिक वानिकी के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एके सिंह ने किया। उन्होंने इंसान और पक्षियों के पुराने संबंध और उनके साथ जुड़ाव की जरूरत बताई। 
विज्ञापन

7 of 10
बर्ड फेस्टिवल
मुख्य वन संरक्षक, पश्चिमी जोन सुनील चौधरी ने कहा कि केवल पक्षी ही नहीं, बल्कि वेटलैंड भी बचाए जाएं, तभी पक्षियों का प्रवास स्थल बचा रहेगा। आगरा में कीठम और चंबल सेंक्चुरी साइट को विकसित करने की जरूरत है। 

8 of 10
बर्ड फेस्टिवल
एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर ने कहा कि पर्यावरण बचेगा तो जीवन बचेगा। वन्य जीव अधिकारियों और सांसद कठेरिया ने वृद्धाश्रम की महिलाओं को कंबल वितरित किए और  सूर स्मारक विद्यालय के बच्चों को उपहार दिए।

9 of 10
बर्ड फेस्टिवल
वेटलेंड डे पर बाह में बर्ड वाचिंग पर कोहरे का साया रहा। रेंजर केएन सुधीर ने स्कूली बच्चों को पक्षियों को बचाने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने रैली निकालकर पशु पक्षियों के मानव जीवन पर प्रभाव की जानकारी दी। 
विज्ञापन

10 of 10
बर्ड फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला
बर्ड फेस्टिवल के लिए इसलिए खास है कीठम
1991 में बर्ड सेंक्चुरी का मिला दर्जा।
299 प्रजातियों के पौधे यहां मौजूद।
63 प्रजातियों के पक्षियों की पहचान।
15 प्रजातियों के सांप यहां मौजूद।
800 हेक्टेयर में फैला है पक्षी विहार।
04 प्रजातियों के दुर्लभ कछुए झील में।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें