आगरा-दिल्ली हाईवे के पास आठ वर्ग किमी में फैले सूर सरोवर पक्षी विहार में 15 हजार प्रवासी परिंदे पहुंच गए हैं। दिवाली से पहले ही सर्दियों की शुरुआत और तापमान अनुकूल होने के कारण विदेशी प्रवासी पक्षियों से कीठम गुलजार हो गया है।
विज्ञापन
सात समंदर पार से आए हजारों परिंदे, गुलजार हुआ सूर सरोवर पक्षी विहार, मनमोह लेंगी तस्वीरें
2 of 7
प्रवासी पक्षी
- फोटो : अमर उजाला
हजारों किमी दूर यूरोपीय देशों के ठंडे इलाकों से उड़कर विदेशी पक्षी कीठम पहुंच रहे हैं और देसी पक्षियों के साथ मिलकर शिकार कर रहे हैं। हालांकि इस बार झील में पानी ज्यादा होने से विदेशी पक्षियों के सामने शिकार की मुश्किल ज्यादा आ रही है।
विज्ञापन
सात समंदर पार से आए हजारों परिंदे, गुलजार हुआ सूर सरोवर पक्षी विहार, मनमोह लेंगी तस्वीरें
3 of 7
प्रवासी पक्षी
- फोटो : अमर उजाला
कीठम में विदेशी पक्षियों में बार हेडेड गूज, पेलिकन, फ्लेमिंगो, नार्दन शावलर, पिनटेल आ चुके हैं, जबकि अभी तापमान कम होने पर कई और प्रवासी पक्षी आने हैं। स्थानीय प्रवासी पक्षियों में पेंटेड स्टॉर्क, ग्रेट कारमोरेंट, स्पून बिल, ग्रे हेरोन, ईग्रेट, स्नेक बर्ड, आई विश भी नजर आने लगे हैं। अब तक करीब 15 हजार पक्षियों का कलरव सुनाई देने लगा है।
सात समंदर पार से आए हजारों परिंदे, गुलजार हुआ सूर सरोवर पक्षी विहार, मनमोह लेंगी तस्वीरें
4 of 7
प्रवासी पक्षी
- फोटो : अमर उजाला
यमुना नदी के पास होने के कारण यह बड़े इलाके में पक्षी दिखाई दे रहे हैं। बीते साल तापमान ज्यादा होेने के कारण कीठम में दिसंबर के दूसरे सप्ताह में प्रवासी पक्षी आ सके थे, जो मार्च तक बने रहे, लेकिन इस बार नवंबर के पहले सप्ताह से ही कीठम में प्रवासी पक्षियों का जमावड़ा है।
विज्ञापन
सात समंदर पार से आए हजारों परिंदे, गुलजार हुआ सूर सरोवर पक्षी विहार, मनमोह लेंगी तस्वीरें
5 of 7
प्रवासी पक्षी
- फोटो : अमर उजाला
कीठम झील में इस साल पानी ज्यादा है। आम तौर पर सर्दियों में 18-19 फुट पानी में ही झील के बीच में कई टापू बनते हैं, जिनके किनारों पर बैठकर पक्षी शिकार करना पसंद करते हैं, लेकिन इस बार पानी ज्यादा होने से यह कीठम में ज्यादा देर नहीं रुक रहे। दोपहर में यह पास में बह रही यमुना नदी का रुख कर लेते हैं। यमुना में पानी कम होने से यह बीच में बनने वाले टापू और रेत में बैठकर मछलियों का शिकार करते दिखते हैं।
विज्ञापन
सात समंदर पार से आए हजारों परिंदे, गुलजार हुआ सूर सरोवर पक्षी विहार, मनमोह लेंगी तस्वीरें
6 of 7
प्रवासी पक्षी
- फोटो : अमर उजाला
कीठम सेंक्चुरी रेंजर एके सिंह ने बताया कि झील में जलस्तर कम करने के लिए कवायद की जा रही है। गेट खोलकर अतिरिक्त पानी यमुना में छोड़ने का प्रयास किया जा रहा है ताकि प्रवासी पक्षियों के लिए अनुकूल माहौल बनाया जा सके।
सात समंदर पार से आए हजारों परिंदे, गुलजार हुआ सूर सरोवर पक्षी विहार, मनमोह लेंगी तस्वीरें
7 of 7
प्रवासी पक्षी
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय चंबल सेंक्चुरी क्षेत्र के डीएफओ आनंद कुमार ने बताया कि जैसे-जैसे तापमान कम होता जाएगा, वैसे-वैसे प्रवासी पक्षियों की संख्या कीठम में और बढ़ेगी। कीठम का पर्यावरण बेहतर बना रहे, इसलिए पूरे प्रयास हो रहे हैं। भोजन मिलने और सुरक्षित जगह होने पर ही पक्षी डेरा जमाते हैं।