फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी मनीषा सिंह ने छात्राओं को दिए 'सुरक्षा मंत्र', कहा- 'अपराजिता' बन चेहरे पर लाएं मुस्कान

Fri, 23 Nov 2018 11:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 7
पुलिस की पाठशाला में एसपी मनीषा सिंह - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से पुलिस की पाठशाला इस बार लगी सिकंदरा स्थित श्री नारायणी कन्या इंटर कॉलेज में। टीचर की भूमिका में रहीं एडीजी जोन की स्टाफ ऑफिसर मनीषा सिंह। उन्होंने न केवल छात्राओं को कानून की जानकारी दी बल्कि उनके सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने कहा कि बेटियों को कोई परेशान करे, तो उन्हें चुप नहीं रहना चाहिए, न ही सहन करना चाहिए। पुलिस को बताना चाहिए, पुलिस आपके साथ है।
विज्ञापन

एसपी मनीषा सिंह ने छात्राओं को दिए 'सुरक्षा मंत्र', कहा- 'अपराजिता' बन चेहरे पर लाएं मुस्कान

2 of 7
पुलिस की पाठशाला में एसपी मनीषा सिंह - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के अभियान अपराजिता के तहत गुरुवार को लगी पुलिस की पाठशाला में मनीषा सिंह ने 'अपराजिता' की भी जानकारी दी और अभियान को सराहा। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे सभी सुंदर हैं लेकिन जब उनके चेहरे पर स्माइल होगी तो और भी ज्यादा सुंदर लगने लगेंगी। यही 'अपराजिता' का लक्ष्य है, महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लाना।
विज्ञापन

एसपी मनीषा सिंह ने छात्राओं को दिए 'सुरक्षा मंत्र', कहा- 'अपराजिता' बन चेहरे पर लाएं मुस्कान

3 of 7
पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
मनीषा सिंह ने कहा कि हमारे संविधान में स्त्री और पुरुष को बराबर का दर्जा दिया गया है। फिर भी समाज में लड़कियों के साथ भेदभाव किया जाता है। समाज में बदलाव की जरूरत है। लड़कियों के साथ स्कूल आते-जाते समय, आटो और बस में छेड़छाड़ की घटनाएं होती हैं। कई बार लड़कियां डर की वजह से घटना को छिपा लेती हैं। यह गलत है। इसे कभी छिपाएं नहीं। अपने स्कूल शिक्षक, प्रधानाचार्य और अभिभावक को बताएं।

एसपी मनीषा सिंह ने छात्राओं को दिए 'सुरक्षा मंत्र', कहा- 'अपराजिता' बन चेहरे पर लाएं मुस्कान

4 of 7
पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
एसपी मनीषा सिंह ने वीमेन पावर लाइन 1090 के बारे में बताते हुए कहा कि यह पावर लाइन विशेष रूप से महिलाओं के लिए ही है। पुलिस शोहदे को सबक सिखाएगी। घर से अकेले जाएं तो जिस ऑटो और बस में सफर करें, उनका नंबर डायरी में नोट कर लें। चालक की फोटो खींच लें। फोन पर भी अपने अभिभावक को जानकारी देती रहें। इससे कोई अगर, आपके साथ गलत हरकत करने की सोच भी रहा होगा तो डर जाएगा। सोशल मीडिया के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की जरूरत है। फेसबुक पर किसी अंजान फ्रेंड रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट न करें। फ्रेंड उसी को बनाएं जिसको जानते हैं। अपनी निजी जानकारी और फोटो शेयर करने से बचें।
विज्ञापन

एसपी मनीषा सिंह ने छात्राओं को दिए 'सुरक्षा मंत्र', कहा- 'अपराजिता' बन चेहरे पर लाएं मुस्कान

5 of 7
एसपी मनीषा सिंह से छात्राओं ने पूछे सवाल - फोटो : अमर उजाला
छात्रा वंशिका गौड़, पूनम कुमार, अंजू चौधरी, पूजा यादव, अंजलि ने कई सवाल किए। एसपी मनीषा सिंह ने जवाब दिए कि अकेले में आपका आत्मविश्वास ही आपकी रक्षा करेगा। मुसीबत में हिम्मत से काम लेना चाहिए। अपनी सुरक्षा का अधिकार सभी को है। इसलिए आत्मरक्षा में आप हमलावर से बचने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। इसके लिए कानून में प्रावधान है। 
विज्ञापन

एसपी मनीषा सिंह ने छात्राओं को दिए 'सुरक्षा मंत्र', कहा- 'अपराजिता' बन चेहरे पर लाएं मुस्कान

6 of 7
पुलिस की पाठशाला - फोटो : अमर उजाला
एक छात्रा के सवाल कि उनके साथ कोई घटना होती है तो उन्हें ही गलत ठहराया जाता है। इस पर एसपी ने कहा कि समाज में बदलाव की जरूरत है। उन्होंने यह भी बताया कि कानून सभी के लिए बराबर है। एसपी मनीषा सिंह ने कहा कि लड़कियां अपना आत्मविश्वास जगाएं। इससे किसी से भी मुकाबला करने की शक्ति मिल जाएगी। आपको कौन गलत निगाह से देख रहा है और कौन सही निगाह से, इसकी पहचान आसानी से होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी मनीषा सिंह ने छात्राओं को दिए 'सुरक्षा मंत्र', कहा- 'अपराजिता' बन चेहरे पर लाएं मुस्कान

7 of 7
पुलिस की पाठशाला - फोटो : अमर उजाला
निदेशक सूर्य नारायण देव ने छात्राओं से कहा कि उन्हें जागरूक रहने की जरूरत है। मुसीबत में फंसने पर सिक्स सेंस और कॉमन सेंस ही आपकी रक्षा करने में मदद करेगा। सोशल मीडिया के इस्तेमाल में सावधानी बरते हैं। अंजान दोस्तों से सावधान रहें। संविधान में आपको अधिकार दिए गए हैं। इसलिए डरें नहीं, खुलकर बोलें। अमर उजाला के अभियान अपराजिता के तहत छात्राओं, अध्यापिकाओं ने संकल्प पत्र भरे। इसके बाद छात्राओं को एसपी मनीषा सिंह ने शपथ भी दिलवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें