फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: एसएन कॉलेज में दो प्रवेश द्वार पर बनी सहमति, जानिए एक माह में कहां तक पहुंचा मेट्रो का कार्य

Thu, 07 Jan 2021 12:30 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 9
आगरा मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
एसएन मेडिकल कॉलेज और मेट्रो रेल परियोजना के अधिकारियों के बीच दो प्रवेश द्वारों पर सहमति बन गई है। अब मेट्रो का दूसरा प्रवेश द्वार एसएन कॉलेज के नाले के पास बनाया जाएगा। कॉलेज प्रशासन ने इसके एवज में संबंधित परिसर का सुंदरीकरण और मरम्मत की मांग की है, इस पर मेट्रो परियोजना के अधिकारियों ने हामी भर ली है।
विज्ञापन

2 of 9
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की मुख्य आर्किटेक्ट संगीता अग्रवाल करीब तीन बजे एसएन पहुंचीं। टीम ने मेट्रन आवास, वरिष्ठ पुरुष छात्रावास, मैदान, नाला क्षेत्र का निरीक्षण किया। कॉलेज प्रशासन ने मेट्रो के लिए दूसरे प्रवेश द्वार के लिए मेट्रन आवास से सटे नाले के पास स्थान सुझाया। यहां का निरीक्षण कर जमीन का आकलन भी किया।
विज्ञापन

3 of 9
आगरा मेट्रो: पिलर के लिए मशीन से होती खोदाई - फोटो : अमर उजाला
यहां पर मेट्रो रेल का दूसरा प्रवेश द्वार बनाने पर टीम ने सहमति दी। जल्द ही मेट्रो रेल परियोजना की टीम यहां का निरीक्षण कर अंतिम रिपोर्ट तैयार करेगी। यहां के लिए मेट्रो रेल परियोजना एक नोडल प्रभारी भी नियुक्त करेगी। एसएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि लगभग सहमति बन गई है। पानी की टंकी टूटेगी तो उसके एवज में पानी की व्यवस्था करने को भी कहा है। मेट्रो परियोजना अधिकारियों ने सहमति जताई है।

4 of 9
पहले स्टेशन के खंभे का गड्ढा तैयार - फोटो : अमर उजाला
यह थी आपत्ति की वजह
मेट्रो परियोजना के तहत एसएन में दो प्रवेश द्वार बनने हैं। एक प्रवेश द्वार वरिष्ठ पुरुष छात्रावास और दूसरा मेट्रन हाउस पर प्रस्तावित था। मेट्रन हाउस के पास नर्सिंग कॉलेज, ओपीडी, नेत्र रोग विभाग और निर्माणाधीन सुपर स्पेशियलिटी सेंटर भी है। यहां पर प्रवेश द्वार बनने से मरीजों को परेशानी का हवाला देते हुए कॉलेज प्रशासन ने बीते महीने नाले के पास प्रवेश द्वार बनाने का प्रस्ताव दिया था।
विज्ञापन

5 of 9
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
 एसएन ने मेट्रो अधिकारियों से ये मांगें रखीं
- वरिष्ठ पुरुष छात्रावास की चहारदीवारी की मरम्मत।
- गेस्ट रूम और गार्ड रूम की मरम्मत की जाए।
- पानी की टंकी टूटेगी तो आरओ प्लांट की व्यवस्था।
- नाले को ढककर पूरे परिसर की चहारदीवारी बनाना।
- छात्रावास की नए सिरे से सड़क बनाकर देना।
- खेल के मैदान का सुंदरीकरण करना, पेड़ न कटें।
- निर्माण के वक्त टूटफूट का नए सिरे से निर्माण।
 
विज्ञापन

6 of 9
फतेहाबाद मार्ग पर हो रहा मेट्रो प्रोजेक्ट का कार्य - फोटो : अमर उजाला
26 जनवरी तक तैयार हो सकता है मेट्रो का पहला पिलर 
ताजनगरी के पहले मेट्रो स्टेशन के लिए पहला पिलर 26 जनवरी तक तैयार  हो सकता है। बुधवार को कास्टिंग यार्ड में कॉन्क्रीट मिश्रण से पिलर के कैपिंग, गार्डर व अन्य कास्टिंग कार्य शुरू हो गया। इधर, टीडीआई मॉल से बसई चौकी तक 21 पाइल (गड्ढे) खोदे जा चुके हैं। आगरा मेट्रो रेल परियोजना का शिलान्यास हुए गुरुवार को एक माह पूरा हो गया है।
 
विज्ञापन

7 of 9
Agra Metro: मेट्रो का कार्य करतीं मशीनें - फोटो : अमर उजाला
पिछले 30 दिनों में 21 पाइल खोदे जा चुके हैं। चौतरफा निर्माण कार्य भी शुरू हो गए हैं। एक तरफ पीएसी मैदान में डिपो के लिए चाहरदीवारी निर्माण किया जा रहा है, दूसरी तरफ फतेहाबाद रोड पर ताजपूर्वी गेट मेट्रो स्टेशन के पिलर खड़े करने के लिए पाइल खोदाई हो रही है। तीसरी तरफ बुधवार से उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने बरौली अहीर के पास बने कास्टिंग यार्ड में कॉन्क्रीट मिश्रण तैयार करने का काम भी शुरू हो गया है। यूपीएमआरसी के अधिकारी ने बताया जनवरी के अंत तक पहला पिलर खड़ा हो जाएगा। 26 जनवरी तक इसका निर्माण संभव है। कास्टिंग यार्ड में कॉन्क्रीट के सभी सिविल कार्य होंगे। वहां से कैपिंग, यू गार्डर व अन्य कॉन्क्रीट के सामान को मशीनों द्वारा साइट पर पहुंचाया जाएगा।

8 of 9
आगरा मेट्रो का काम शुरू - फोटो : अमर उजाला
कास्टिंग यार्ड की रिपोर्ट
-  कास्टिंग यार्ड का क्षेत्रफल 6000 वर्ग मीटर होगा।
- यू गार्डर, पियर कैप व आई गार्डर निर्माण होगा।
- एक साथ चार यू-गर्डर व दो पियर कैप की कास्टिंग
- 100-100 टन क्षमता की दो गैन्ट्री मशीनें तैनात होंगी।
- भारी कास्टेड सामान की शिफ्टिंग मशीनों से की जाएगी।
विज्ञापन

9 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर व लखनऊ से आ रहीं टीमें
यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने बताया कि मेट्रो परियोजना का कार्य चरणबद्ध ढंग से आगे बढ़ रहा है। समय पर कार्य पूरा करना है। जल्द लखनऊ और कानपुर से टीमें आगरा आ रही हैं। इसके बाद काम में और तेजी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें