फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन के बाद एक साथ आए सपाई-बसपाई, ऐसे मनाया मायावती का जन्मदिन

Tue, 15 Jan 2019 08:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
माया के जन्मदिन पर केक काटते सपा-बसपा नेता - फोटो : अमर उजाला
आगरा के मंगलवार को जीआईसी मैदान में सपा-बसपा की ओर से मायावती का 63वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मायावती और अखिलेश यादव जिंदाबाद के जमकर नारे लगे। सपा-बसपा गठबंधन के बाद पहली बार दोनों पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता एक मंच पर जुटे।
विज्ञापन

2 of 5
मंच पर सपा बसपा नेता - फोटो : अमर उजाला
जीआईसी के मैदान पर आयोजित कार्यक्रम के मंच पर सपा और बसपा के नेताओं का जमावड़ा रहा। बसपा की पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय, सुनील कुमार चित्तौड़, आगरा लोकसभा सीट से प्रभारी मनोज कुमार सोनी सहित सभी पूर्व विधायक कार्यक्रम में पहुंचे। वहीं दोनों पार्टियों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं आए।
विज्ञापन

3 of 5
सपा बसपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
बसपाइयों ने भाजपा की सरकार पर जमकर हमला बोला। जोन इंचार्ज सुनील चित्तौड़ ने कहा कि भाजपा की सरकार ने जनता से झूठे वादे किए हैं। अब समय आ गया है जब इसका जवाब दिया जाए। अखिलेश यादव ने सही फैसला लेकर बसपा से गठबंधन किया है।

4 of 5
कार्यक्रम को संबोधित करतीं बसपा नेता - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुरसीकरी प्रभारी सीमा उपाध्याय ने कहा कि बसपा सुप्रीमो ने सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के नारे को लेकर हमेशा काम किए। इस दौरान सांकेतिक केक भी काटा गया। वहीं गरीबों को कंबल भी बांटे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मंच पर मौजूद सपा बसपा नेता - फोटो : अमर उजाला
मायावती के जन्मदिन कार्यक्रम में बसपा जिलाध्यक्ष भारतेंदु अरुण, पूर्व विधायक कालीचरन सुमन, डॉ.धर्मपाल सिंह, उमेश सैंतिया सहित कई बसपा नेता
मौजूद रहे। वहीं सपा से महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल थे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें