मथुरा जिले में रविवार को बारिश के बीच यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों का सैलाब आ गया। इससे मांट क्षेत्र में स्थित जाबरा टोल पर जाम के हालात बन गए। टोल पास करने के इंतजार में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम खुलवाने के लिए एक्सप्रेसवे कर्मियों को जद्दोजहद करनी पड़ी। इस दौरान सैकड़ों वाहन रेंग-रेंगकर चले। टोल पास होने के बाद वाहनों ने रफ्तार पकड़ी।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।