मथुरा बवाल की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। तमंचे से गोलियां चलाई थी। गोलियों के खोखे, मैगजीन, टीयर गैस सेल आदि बरामद किए गए हैं। पुलिस ने 15 बाइक भी बरामद कीं।
मथुरा के छाता में हुए बवाल में पुलिस-प्रशासन की आठ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई, पुलिस ने हाईवे से रविवार को बवाल के साक्ष्य जुटाए। पुलिस को मौके से तमंचे से चली गोलियों के खोखे, मैगजीन, टीयर गैस सेल आदि बरामद किए। पुलिस ने 15 बाइक भी बरामद कीं। जो गाड़ियां टूटीं उनमें एडीएम प्रशासन, एसडीएम मथुरा, पुलिस की दो गाड़ी, एसपीआरए अलीगढ़ की गाड़ी, सीओ छाता की गाड़ी सहित आठ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं।
इसके अलावा पुलिस के रबर बुलेट गन वगैरह भी बलवे में टूट गए। पलिस को हाईवे से ईंट पत्थर, डंडे और तमंचों से चलाई गोलियों के खोखे भी मिले हैं। इस दौरान पुलिस ने 40 राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े तो 32 रबर बुलेट भी चलाई गईं।
विज्ञापन
2 of 17
मथुरा में बवाल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रबड़ की गोली से नाबालिग की आंख जख्मी
फरसा वाले बाबा की मौत के बाद उपजे जनाक्रोश ने रविवार को छाता में हिंसक रूप ले लिया। उपद्रवियों और पुलिस के बीच हुई तीखी झड़प के बाद अब स्थानीय आम जनमानस दहशत और दर्द में है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग की जद में आकर निर्दोष राहगीर और स्थानीय निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
3 of 17
बवाल से हाईवे पर लगा जाम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सबसे हृदयविदारक घटना एक नाबालिग किशोर के साथ घटी। पुलिस द्वारा चलाई रबड़ की गोली आंख में लग गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाबालिग के परिजन ने केबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह न्याय की गुहार लगाई है।
4 of 17
जाम के चलते लोग हुए परेशान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े। स्थिति सामान्य होने के बाद भी पुलिस का रवैया आक्रामक रहा। आरोप है कि राहगीरों के साथ मारपीट की गई और उनके मोबाइल फोन तक छीन लिए गए। इस संघर्ष में पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं। किंतु निर्दोष और बच्चों पर हुई कार्रवाई ने प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
5 of 17
बवाल में पुलिस के तोड़े वाहन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फरसा वाले बाबा की मौत से आक्रोश, कार्रवाई की मांग
गोरक्षक चंद्रशेखर महाराज फरसा वाले बाबा की मौत से विभिन्न गो रक्षक संगठनों और संत समाज में आक्रोश व्याप्त है। संगठनों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। कई संगठनों ने पुलिस पर मामले में लीपापोती करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
6 of 17
मथुरा बवाल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ब्राह्मण महासभा ने फरसा वाले बाबा की हत्या पर दु:ख व्यक्त किया है। प्रशासन से इस कांड में शामिल दोषियों को शीघ्र पकड़ने का अनुरोध किया। संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा ने ने कहा कि गो तस्करों ने बाबा चंद्रशेखर की बाइक को टक्कर मारी, जिससे उनकी मौत हो गई। प्रशासन को चाहिए कि वह सख्त कार्रवाई कर दोषियों को दंडित करे।
विज्ञापन
7 of 17
ईद पर मथुरा में बवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अध्यक्ष महेश भारद्वाज ने बाबा को सच्चा गो सेवक बताया। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इस अवसर पर राधा दामोदर मंदिर के सेवायत कनिका प्रसाद गोस्वामी, धर्मेंद्र गौतम लीला, अमित गौतम पिंटू, गोपाल शरण शर्मा और अजय बिहारी शर्मा मौजूद रहे।
8 of 17
मथुरा में बवाल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अखिल भारतीय गोवंश संरक्षण समिति ने भी इस घटना की कड़ी भर्त्सना की है। श्रीअमरनाथ धाम में समिति की बैठक में अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा लड्डू ने इसे घोर निंदनीय घटना बताया। उन्होंने सरकार से दोषियों को शीघ्र पकड़कर कड़ी सजा देने की मांग की। कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश नीलम और श्याम कुमार शर्मा ने दोषियों की गिरफ्तारी पर जोर दिया। वहीं धर्म रक्षा संघ, गो रक्षा दल भारत और वृंदावन गो रक्षा सेवा समिति ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की।
9 of 17
मथुरा में बाबा की मौत पर बवाल
- फोटो : अमर उजाला
आचार्य बद्रीश महाराज की अध्यक्षता में हुई सभा में बाबा के चित्रपट पर पुष्प माला अर्पित की। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने बाबा को गाय, सनातनियों और ब्रजवासियों का मसीहा बताया। कहा कि उनकी हत्या से संपूर्ण को सेवकों और संत समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।
10 of 17
मथुरा बवाल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने कहा कि प्रशासन फरसा वाले बाबा की निर्मम हत्या को दुर्घटना बताकर लीपापोती करना चाहता है। गो रक्षा दल भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास शर्मा ने बताया कि मेवात के गो तस्करों ने पहले भी बाबा को जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश महाराज ने पुलिस प्रशासन से हत्यारोपियों को पकड़ने की मांग की।
11 of 17
हाईवे पर जुटी भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने कहा कि हत्यारोपियों का एनकाउंटर किया जाना चाहिए। महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज ने कहा कि फरसा वाले बाबा की हत्या से संत समाज आक्रोशित है। उन्होंने प्रशासन से बाबा का स्मारक बनाने की अपील की। महंत दशरथ दास महाराज ने केंद्र और राज्य सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि आरोपियों के खिलाफ कड़े कदम नहीं उठाए गए तो धर्म रक्षा संघ बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
12 of 17
दक्ष चाैधरी समेत कई गिरफ्तार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छाता में हुए बवाल में 20 प्रदर्शनकारियों को भेजा जेल
छाता में फरसा वाले बाबा चंद्रशेखर महाराज की हादसे में मौत के बाद हुए बवाल के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। छाता पुलिस पर पथराव, तोड़फोड़ के 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे जिलों से बवाल करने पहुंचे दक्ष चौधरी सहित पांच आरोपियों पर थाना बरसाना पुलिस ने कार्रवाई की है। 20 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
13 of 17
हिरासत में लिए आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस अब बवाल में शामिल अन्य प्रदर्शनकारियों को चिह्नित कर रही है। बरसाना स्थित आजनौंख गोशाला के संचालक और प्रसिद्ध गोसेवक चंद्रशेखर महाराज गो तस्करी की सूचना पर हाईवे पर ट्रकों को रोककर चेक कर रहे थे।
14 of 17
मथुरा बवाल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी दरम्यान कोहरे में पीछे आ रहे ट्रक की चपेट में आकर बाबा की मृत्यु हो गई थी। हादसे के बाद उनकी हत्या की अफवाह फैला दी गई। इसके बाद आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों और बाबा के अनुयायियों ने उनके शव को हाईवे पर रखकर करीब चार घंटे तक जाम लगाए रखा।
15 of 17
मथुरा में बाबा की मौत पर बवाल
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शव उठाने की कोशिश की तो पुलिस पर दो बार पथराव किया गया। पुलिस व प्रशासन की गाड़ियों और पुलिस चौकी में तोड़फोड़ कर दी गई। इस पूरे बवाल में 27 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। डीआईजी, एसएसपी व डीएम ने किसी तरह स्थिति को संभाला था। इसके बाद पुलिस ने बलवा करने आरोपियों को चिह्नित करना शुरू किया। पुलिस ने बाबा के कई अनुयायियों को भी गिरफ्तार किया है।
16 of 17
मथुरा में बाबा की मौत पर बवाल
- फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तार आरोपियों में गौरव उर्फ भूरा निवासी बरसाना, नरेश निवासी रनवारी, छाता, हिमांशु निवासी पलवल, पवन निवासी शेरगढ, कपिल निवासी पलवल, धर्मेंद्र कृष्णा कॉलोनी थाना छाता, विष्णु निवासी रिफाइनरी, अनुज निवासी रिफाइनरी, शनि निवासी पलवल, केशव निवासी कोसीकलां, पवन पुत्र नारायन निवासी छाता, अरुण निवासी रिफाइनरी, अमन निवासी राधाकुंड, सुभाष निवासी छाता, संदीप बाबू निवासी छाता को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। पुलिस ने बलवे के आरोपियों पर पुलिस पर पथराव, फायरिंग, जाम, सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने, आईटी एक्ट, 7 सीएलए एक्ट जैसी संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
हाईवे पर तैनात पुलिस और फायर ब्रिगेड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरी ओर, थाना बरसाना पुलिस ने फरसा वाले बाबा की मौत के बाद बरसाना थाने पहुंचकर हंगामा करने के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दक्ष चौधरी,अक्कू निवासी गाज़ियाबाद, सचिन निवासी नजफगढ़, नई दिल्ली, रितेशपाल निवासी फर्रुखाबाद और डॉ. प्रकाश सिंह निवासी गाज़ियाबाद शामिल हैं। इनके खिलाफ बरसाना थाने में बवाल और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि अफवाह फैलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होगी।