दोनों दूल्हों की बग्घियां आगे-पीछे चल रहीं थीं। करीब 100 मीटर तक बरात चलने के बाद डीजे पर जातीय विशेष का गाना बजने लगा और डीजे की धुन पर डांसर ठुमके लगाने लगीं। इसी दाैरान बरात में शामिल कुछ लोगों ने ऐसी हरकत कर दी कि बवाल की चिंगारी सुलग उठी। दोनों पक्षों में टकराव हो गया।
विज्ञापन
1 of 10
मथुरा में बरात चढ़ने के दाैरान बवाल हुआ था।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा के नरहौली में भड़के जातीय तनाव के पीछे की मुख्य वजह सामने आ गई है। बरात में चार बग्घियां शामिल थीं, जिनमें से दो पर दूल्हे और दो पर बाबा साहब की प्रतिमाएं सजी हुई थीं। बरात में जाति विशेष का गाना बज रहा था और डीजे की धुन पर ट्रैक्टर के ऊपर दो लड़कियां डांस कर रही थीं। गाना बजने के बाद भीड़ ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बुधवार रात 10:30 बजे भरतपुर पुल के निकट से बरात चढ़ाई जा रही थी। दो डीजे की धुन पर ट्रैक्टर के ऊपर लड़कियां डांस कर रही थी। दोनों दूल्हों की बग्घियां आगे-पीछे चल रहीं थीं। करीब 100 मीटर तक बरात चलने के बाद डीजे पर जातीय विशेष का गाना बजने लगा और डीजे की धुन पर डांसर ठुमके लगाने लगीं। ठाकुर समाज के लोगों का आरोप है कि रास्ते में महाराणा प्रताप चौक नरहौली नाम से लगे बोर्ड पर बराती टॉयलेट करने और थूकने लगे। ठाकुर समाज के लोगों ने इसका विरोध किया तो स्थिति तनावपूर्ण बन गई। फिर सड़क पर स्थित रवि मिष्ठान्न भंडार में आरोपी तोड़फोड़ करने लगे। दुकान स्वामी रवि ने इसका विरोध किया तो पथराव के साथ लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
नरहौली गांव में वह स्थान जहां से बारात में विवाद शुरू हुआ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्थानीय निवासी राधा का आरोप है कि बरातियों ने उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ की और उनकी सास शांति पर पत्थर से वार किया, जिससे वह घायल हो गईं। देखते ही देखते विवाद बवाल में बदल गया। पुलिस ने उपद्रवियों को लाठी फटकार कर भगाया। पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राधा का आरोप है कि उनके घर में रखे 72 हजार रुपये चोरी हो गए हैं। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
3 of 10
नरहौली में उपद्रवीयों द्वारा मिठाई की दुकान में की गई तोड़फोड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
50 मीटर गली में घुसकर की तोड़तोड़
प्रत्यक्षदर्शी राधा ने बताया कि उनका मकान सड़क से 50 मीटर अंदर गली में स्थित है। बराती उपद्रव करते हुए उनके घर तक पहुंच गए और उनके साथ मारपीट की और सास को अधमरा कर दिया। विरोध करने के बाद वहां से भाग खड़े हुए।
4 of 10
घटना के बाद नरहौली में तैनात पुलिसफोर्स।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नरहौली बवाल में दोनों पक्षों के 311 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
मथुरा के नरहौली में बरात चढ़ाने के दौरान हुए बवाल में पुलिस ने दोनों पक्षों के 311 लोगों के खिलाफ डकैती, हत्या का प्रयास, उपद्रव और हमला करने जैसी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें दुल्हनों के चार भाई समेत 41 लोग नामजद हैं। पुलिस वीडियो और सीसीटीवी कैमरों के आधार पर उपद्रवियों की शिनाख्त में जुटी है।
बवाल में घायल बुजुर्ग शांति की पुत्रवधु राधा ने दर्ज कराई प्राथमिकी में दलित समाज के 17 लोगों को नामजद किया है, जबकि 250 अज्ञात हैं। वहीं दुल्हनों के भाई दिलीप ने ठाकुर समाज के 24 लोगों को नामजद करते हुए 20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कई थानों का पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। पुलिस व प्रशासन ने दोनों समाज के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि उपद्रवियों की पहचान के लिए वीडियो और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इन फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
6 of 10
नरहौली में बरात के दौरान पुलिस पर पथराव करते उपद्रवी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इनके खिलाफ हुई कार्रवाई
राधा देवी की तहरीर पर दुल्हनों के भाई शेर सिंह, नाहर सिंह, दिलीप और शुभकांत के साथ अन्य में आनंद, हेतराम उर्फ विशाल, अभिषेक, अनिल, रामप्रसाद, विष्णु कांत, राकेश, कुनाल, आशीष, मनोज, राजकुमार, सुजानी, देव जाटव समेत 250 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दुल्हन के भाई दिलीप की तहरीर पर पुलिस ने रवि हलवाई, दुलीचंद, सोनू, हरिओम, हीरा, अजय, आकाश, मुकेश, सनी, दम्मो, पोची उर्फ प्रकाश, महेंद्र पहलवान, नरेश, बीपी, हीरालाल, सुनील, टीकम, सीताराम, दयाशंकर, सूखी, भोलू, राजू डोन, रोहताश, दासो समेत 20 के खिलाफ प्राथमिकी की है।
विज्ञापन
7 of 10
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाही की मांग करती दुल्हन लक्ष्मी व पूनम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच उपद्रवी हिरासत में
मथुरा के नहरौली में जातीय तनाव की स्थिति अभी बनी हुई है। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कई थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना में शामिल पांच उपद्रवियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इधर, ठाकुर समाज के लोग अनुसूचित जाति के लोगों पर कार्रवाई की मांग के संबंध में एसएसपी से मिले। कुंवर नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पथराव ठाकुरों ने नहीं किया बल्कि बवाल उनकी ओर से शुरू हुआ था। आरोप लगाया पुलिस कार्रवाई के नाम पर पक्षपात कर रही है। अनुसूचित जाति के लोगों की तरफ से हुई हिंसा पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने एसपी अपराध श्वेता यादव से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। मांग की है कि निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। एसपी ने लोगों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और वीडियो साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
8 of 10
बेटियों की विदाई करने से मना करते परिजनों को समझाते एसडीएम व सीओ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार्रवाई से बचने के लिए घरों से पुरुष भागे
मथुरा के नहरौली में हुए बवाल के बाद कार्रवाई से बचने के लिए कई पुरुष अपना घर छोड़कर भाग गए हैं। उनके घरों में अब महिलाएं ही हैं। पुलिस द्वारा उपद्रवियों को चिह्नित करने के लिए लगातार दी जा रही दबिश से गांव में अफरातफरी है। कई लोगों को डर सता रहा है कि कहीं वे इस कानूनी कार्रवाई की चपेट में न आ जाएं। इसी खौफ के कारण पुरुष गांव से भाग गए हैं। घरों में अकेली बची महिलाओं के चेहरों पर दहशत साफ तौर पर देखी जा सकती है। लोगों ने बताया कि घटना के बाद से नहरौली में अजीब सी खामोशी और डर का माहौल है। कार्रवाई से बचने के लिए लोग अपने घरों में नहीं रुक रहे हैं। कुछ लोग तो अपना घर छोड़कर रिश्तेदारी में भाग गए हैं।
9 of 10
बरात में हुए बवाल के बाद पंडाल की हालत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिलाओं को आगे कर पुलिस को बनाया निशाना
नहरौली में बवाल के दौरान असामाजिक तत्वों ने महिलाओं को आगे कर पुलिस पर हमले का प्रयास किया है। इस संबंध में कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनकी पुलिस जांच कर रही है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह उपद्रवी खुद को पुलिस की कार्रवाई से बचाने के लिए महिलाओं को आगे कर रहे हैं और उनकी आड़ लेकर पुलिस टीम पर पथराव व अभद्रता की जा रही है। इसी कारण पुलिस बवाल के शुरूआत में पीछे हटने को मजबूर हुई। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर पुलिस की एक विशेष टीम जांच कर रही है। वीडियो में दिख रहे चेहरों को चिह्नित किया जा रहा है। शिनाख्त होने के बाद पुलिस पर पथराव व लाठी-डंडों से हमला करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
लड़की के परिजनों से बात करते अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम कार्यालय ने अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
मथुरा के नहरौली में हुए बवाल के मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय ने संबंधित अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री कार्यालय से निर्देश जारी होने के बाद देर रात तक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय से मथुरा के आला अधिकारियों को फोन किए जाते रहे। डीजीपी कार्यालय ने अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली। लखनऊ से मॉनिटरिंग होने के कारण जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी रात भर अपडेट लेने में जुटे रहे। अधिकारियों से बवाल की वजह और कार्रवाई के बारे में जानकारी जुटाई। माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट के आधार पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।