कहते हैं अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो वो कोई न कोई सुराग छोड़ ही जाता है, जिससे कानून के हाथ उस तक पहुंच ही जाते हैं। मथुरा जिले में 91 किलो चांदी लूटने वाले लुटेरों तक पुलिस इसी तरह पहुंची। जिस स्कूटी को बदमाशों ने सराफ के नौकर से लूटा था, उसकी चाबी पर ओम नम: शिवाय लिखा हुआ था। स्कूटी को यमुना में फेंकने के बाद बदमाश की जेब में उसकी चाबी रखी रह गई। इस चाबी से पुलिस लुटेरों तक पहुंच गई और गिरफ्तार कर लिया। अगली स्लाइड्स में जानिए पूरा मामला...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
पुलिस ने 14 घंटे में किया लूटकांड का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
शहर के चौक बाजार की गली रावलिया निवासी दीपक अग्रवाल की 91 किलो चांदी से बने जेवरात से भरे बोरे को सोमवार शाम को नौकर मनोज सैनी से श्रीकृष्ण जन्मस्थान को जोड़ने वाले ओवरब्रिज पर पांच बदमाशों ने लूट लिया था। तीन बाइकों पर सवार पांच बदमाशों में से एक ने मनोज सैनी से चांदी रखी स्कूटी भी लूट ली थी। पुलिस ने रात भर चेकिंग और सतर्कता बरतते हुए बदमाशों पर शिकंजा कस दिया। 14 घंटे में ही लुटेरों को गिरफ्तार करने के बाद लूटकांड का खुलासा कर दिया। पकड़े गए बदमाश अनिल, कृष्ण मुरारी शर्मा, आशु उर्फ आस मोहम्मद, पंकज शर्मा और अनुज हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए लुटेरों तक कैसे पहुंची पुलिस...
विज्ञापन
3 of 9
घटनास्थल पर पुलिस (वारदात वाले दिन की तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
बदमाश 91 किलो चांदी के साथ नौकर से स्कूटी भी लूटकर ले गए थे। उसकी चाबी पर ‘ओम नम: शिवाय’ लिखा था। आशु उर्फ आस मोहम्मद ने स्कूटी को यमुना में फेंक दिया, लेकिन चाबी उसकी जेब में रह गई। यह बदमाश रात करीब 11 बजे गांजा लेने के लिए नरहोली गांव में गया। यहां पर उसकी गांव के युवक मुकेश कुशवाह से मारपीट हो गई। मीणों ने हाईवे पुलिस को फोन कर दिया और आस मोहम्मद को हाईवे पुलिस उठाकर ले गई। बस इसके बाद ही चांदी लूट की वारदात के खुलासे की शुरुआत हो गई।
4 of 9
मुठभेड़ की जगह पड़ी चांदी की बोरी और बाइक, पकड़े गए बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आस मोहम्मद की तलाशी ली तो उसकी जेब से दो पहिया वाहनों की तीन चाबियां बरामद हुईं। इनमें से एक चाबी स्कूटी की थी, जिस पर ओम नम: शिवाय लिखा हुआ था। इस पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार की नजर पड़ी। उन्होंने तुरंत पीड़ित सराफ दीपक अग्रवाल से पूछा कि क्या उसकी लूटी गई स्कूटी की चाबी पर ओम नम: शिवाय लिखा हुआ है। सराफ के हां कहते ही पुलिस ने आस मोहम्मद को गिरफ्त में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। पुलिस एक के बाद एक बदमाश तक पहुंचती गई।
विज्ञापन
5 of 9
सरेशाम ओवरब्रिज पर हुई थी लूट
- फोटो : अमर उजाला
यमुना में डाल दी थी लूटी हुई स्कूटी
आरोपी अनिल और कृष्ण मुरारी ने ऐसी साजिश रची थी कि यदि वो सफल हो जाते तो पुलिस के लिए वारदात का खुलासा मुश्किल हो जाता। दोनों ने लूट के बाद माल को खुद गलाने की जिम्मेदारी ली थी। स्कूटी को ठिकाने लगाने का काम आस मोहम्मद को सौंप दिया था। आस मोहम्मद स्कूटी लूटने के बाद कुछ समय तक उसे छिपाया और जैसे ही शाम ढली वो स्कूटी लेकर नये यमुना पुल पर पहुंच गया और पुल के ऊपर से ही स्कूटी को यमुना की बीच धार में फेंक दिया। बाद में जब जानकारी मिली तो स्कूटी को निकालने में स्वॉट टीम के प्रभारी तथा उनकी टीम को कई घंटे लग गए। उन्होंने नाविक और गोताखोरों की मदद से स्कूटी को बाहर निकाला।
विज्ञापन
6 of 9
मुठभेड़ की जगह पड़ी बदमाशों की बाइक
- फोटो : अमर उजाला
अल सुबह जैंत चौकी के सामने स्थिति अनंतम सिटी के जंगल में गोलियों की आवाज से दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों को पता लगा कि पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश पकड़े हैं तो उन्हें राहत मिली। रात को जब पुलिस ने हाईवे थाने में बदमाश आस मोहम्मद को पकड़ा तो उसकी सूचना मिलते ही बदमाश कृष्णमुरारी और अनिल बाइक से चांदी लेकर भाग रहे थे। पीछा करती पुलिस टीम ने उन्हें अनंतम सिटी के अंदर जाकर निशाना बना लिया। गोली दोनों के पैर में लगी। घायल बदमाशों को पुलिस ने पहले वृंदावन के सौ शैया हॉस्पिटल उसके बाद जिला अस्पताल भेजा। यहां से पुलिस को बदमाशों के पास से दो तमंचा भी बरामद हुए।
विज्ञापन
7 of 9
आईजी ने थपथपाई पुलिस टीम की पीठ
- फोटो : अमर उजाला
आईजी ए. सतीश गणेश सोमवार रात को ही मथुरा आ गए थे और सुबह तक रुके। सुबह जैसे ही उन्हें पुलिस मुठभेड़ की सूचना मिली। पुलिस टीम का मनोबल बढ़ाने मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मुठभेड़ में शामिल सीओ सिटी वरुण सहित स्वाट टीम प्रभारी सदुवन राम गौतम, कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे और अन्य पुलिसकर्मियों से उनके अब तक के मिले मेडल के बारे में पूछा और उन्हें बधाई दी। आईजी ने कहा कि इस प्रकार के खुलासे से बदमाशों के हौसले पस्त होते हैं ।
8 of 9
मुठभेड़ की जगह पर पड़ी बदमाशों की बाइक
- फोटो : अमर उजाला
बदमाश पकड़ने के बाद भी चांदी को छुपाते रहे
गिरफ्तार होने के बाद भी बदमाश पुलिस को चकमा देते रहे और चांदी की जानकारी नहीं दे रहे थे। जब पुलिस ने सख्ती बरती तो बदमाशों ने चांदी की जानकारी दी। इसके बाद बदमाशों से एक-एक करके अलग-अलग स्थानों से चांदी बरामद की गई।
गांजा में जेल जाने का इरादा था आस मोहम्मद का
आस मोहम्मद गांजा खरीदकर गांजे जेल जाना चाहता था। इसी के लिए वो नरहोली गांव में मादक पदाथे के अड्डे से गांजा लेने गया था। वो चाहता था जब वो एक दफा गांजे में जेल चला जाएगा तो पुलिस उस तक आसानी से नहीं पहुंच सकती है ।
पंकज कर चुका है दीपक के बराबर वाले बाइब्रेटर पर काम
लूट की वारदात में शामिल महाविद्या निवासी पंकज शर्मा कुछ दिन पहले दीपक अग्रवाल के त्रिवेणी फैक्टरी के निकट स्थिति बाइब्रेटर डाबर जी में काम करता था। जिसके चलते रेकी से लेकर माल को गलाने आदि की जिम्मेदारी पंकज ने ली थी। बदमाशों के लिए पूरी सूचना जुटाने का काम पंकज ने किया।
मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए दो लुटेरे
- फोटो : अमर उजाला
आस मोहम्मद के साथ मिलकर अनुज ने बनाया गिरोह
आस मोहम्मद की अपराधिक गतिविधियों के बाद परिजन ने उसे अपने घर से निकाल दिया था। बेघर आस मोहम्मद को हनुमान नगर निवासी अनुज पंडित ने अपने घर में रख लिया और रोज नई प्लानिंग तैयार करने लगा। अनुज ने आस मोहम्मद के साथ मिलकर मथुरा के अलावा आगरा, मध्यप्रदेश तथा अन्य स्थानों पर वारदात को अंजाम भी दिया। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस अन्य वारदातों की जानकारी कर रही है।
आस मोहम्मद पर दर्ज हैं 18 मुकदमे
आशु उर्फ आस मोहम्मद कोतवाली, गोविंद नगर और हाइवे थाने में कुल 18 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि अनिल पर कोतवाली, वृंदावन में तीन, कृष्ण मुरारी शर्मा पर कोतवाली वृंदावन में तीन, अनुज शर्मा पर कोतवाली और हाइवे में दो तथा पंकज शर्मा पर कोतवा में एक मुकदमा प्रकाश में आया है। पुलिस टीम इन पर दर्ज हुए अन्य मुकदमों की जानकारी भी कर रही है।