फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए NH2 पर 'बुल फाइटिंग' से थम गया ट्रैफिक, कई लोग हुए घायल

Fri, 29 Jun 2018 04:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 6
बुल फाइटिंग - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में एनएच 2 पर बुल फाइटिंग की वजह से काफी देर तक ट्रैफिक थमा रहा। इतना ही नहीं इस दौरान सांड़ों को भगाने में जुटे कुछ लोगों और एक दंपति को चोट आई।
विज्ञापन

2 of 6
बुल फाइटिंग - फोटो : अमर उजाला
दो सांड़ गुरुवार दोपहर को एनएच टू पर आ गए। दोनों में वहां पर टकराव हो गया। इसके बाद एक सांड़ दूसरे पर तो दूसरा पहले वाले पर हमला करने लगा। 
विज्ञापन

3 of 6
बुल फाइटिंग - फोटो : अमर उजाला
दोनों सांड़ के बीच चल रही लड़ाई की वजह से वहां लोग आगे जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। तभी एक टेंपो चालक वहां से निकलने के लिए आगे बढ़ने लगा। 

4 of 6
बुल फाइटिंग - फोटो : अमर उजाला
उसी वक्त एक सांड़ ने दूसरे को पीछे धकेला तो वह टेंपो के ऊपर जा गिरा। इसकी वजह से टेंपो पलट गया और उसमें बैठे दंपति घायल हो गए। किसी तरह उन्हें टेंपो से निकाला गया। 
विज्ञापन

5 of 6
बुल फाइटिंग - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी वहां गए और स्थानीय लोग लाठी-डंडा लेकर भी पहुंच गए। बावजूद इसके दोनों सांड़ को कोई काबू नहीं कर पा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बुल फाइटिंग - फोटो : अमर उजाला
काफी देर तक चली बुल फाइटिंग कें बाद लोगों ने लाठी-डंडा पीटना शुरू किया तो सांड़ से से भागे। हालांकि इस दौरान मामूली रूप से कई अन्य लोगों को भी चोट आई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें