श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सोमवार को होली का भव्य आयोजन किया गया। होली के गीतों पर हर कोई झूमता नजर आया। इतना गुलाल उड़ा कि सभी के चेहरे रंग बिरंगे हो गए। कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी होली खेली।
विज्ञापन
2 of 5
होली के गीतों पर हर कोई झूम रहा था
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सुबह से ही होली की धूम शुरू हो गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में होली का ऐसा मंचन दिखाया गया कि हर कोई झूम उठा। होली के खूब गीत गाए गए। ..नंद के तो ते होरी जब खेलूं मेरी पहुंची में नग जड़वाए।
विज्ञापन
3 of 5
होली
- फोटो : अमर उजाला
खेलत फाग फिरत रस फूले। श्यामा श्याम प्रेम बस नाचत गावत सुरंग हिंडोरे झूले। होली के गीतों पर हर कोई झूम रहा था। कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने पहुंचकर होली के कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। शाम को यहां जमकर रंग और गुलाल उड़ा।
4 of 5
श्रीकृष्ण जन्मस्थान
- फोटो : अमर उजाला
पंप चलाकर रंग फेंका जा रहा था। इतना गुलाल उड़ा कि आसमान भी रंगीन सा नजर आने लगा था। जन्मस्थान की होली में शामिल होने के लिए बड़ी दूर-दूर से लोग पहुंचे थे। कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी यहां पहुंचकर होली खेली।
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि होली की भव्यता हर साल बढ़ेगी। अगले साल पूरे जिले में आयोजन कराए जाएंगे। लठामार होली देखने के लिए कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचेंगे। तमाम तरह के आयोजन कराए जाएंगे।