फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM योगी के मथुरा दौरे पर जनता को मिले ये तोहफे

Sun, 11 Feb 2018 08:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
1 of 6
योजनाओं के शिलान्यास और लोकापर्ण के समय सीएम और राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा अनावरण समारोह के दौरान राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में 214 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। 
विज्ञापन

2 of 6
पंडित दीनदयाल की मूर्ति का हुआ अनावरण - फोटो : अमर उजाला
इसमें यमुना और रेलवे पुल के साथ एसएसपी आफिस का लोकार्पण भी किया गया। जबकि जवाहरबाग सुंदरीकरण सहित करीब 19 करोड़ की योजनाओं की आधारशिला रखी गई।
विज्ञापन

3 of 6
इन योजानाओं का हुआ लोकार्पण और शिलान्यास - फोटो : अमर उजाला
रविवार को उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान में प्रतिमा अनावरण समारोह के दौरान 214.15 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ। 

4 of 6
काफी संख्या में लोग मौजूद रहे - फोटो : अमर उजाला
रिमोर्ट के माध्यम से राज्यपाल ने शिलापट्टिकाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें पूरी हो चुकी 195.01 करोड़ की 21 योजनाओं को जनता को समर्पित किया गया। इसके अलावा 19.13 करोड़ की आठ योजनाओं का शिलान्यास भी इसी दौरान किया गया।
विज्ञापन

5 of 6
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
महामना गो ग्राम का मॉडल भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिखाया गया। मथुरा वृंदावन हासानंद गोचर भूमि न्यास के अध्यक्ष एसके शर्मा और सचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि इस गोशाला में 10 हजार गाय रहेंगी। 108 गांव के किसानों को गाय उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भूमि पूजन - फोटो : अमर उजाला
न्यास के अध्यक्ष और सचिव ने मुख्यमंत्री को गाय की प्रतिमा भेंट की। इस दौरान इस न्यास से जुड़े तमाम लोग मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने बताया कि न्यास की भूमि 1000 एकड़ है। यह जमीन मदनमोहन मालवीय जी ने 1935 में खरीदी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें