हॉलीवुड के अभिनेता विल स्मिथ को अपने बीच पाकर सैलानियों को खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उतने ही सजह स्वभाव से विल स्मिथ का मिलना लोगों को बहुत भाया। उन्होंने अभिनेता के साथ खूब फोटो खिंचवाईं।
सैलानियों को ताजमहल के दीदार के साथ हॉलीवुड अभिनेता से मुलाकात ने चार चांद लगा दिए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ।
- फोटो : अमर उजाला
हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ बुधवार को एक होटल से पूर्वी गेट से ताजमहल पहुंचे। यहां पहुंचते ही उनके प्रशंसकों की भीड़ लग गई। उनके साथ होने के लिए भीड़ उमड़ने लगी। सैलानियों में उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए होड़ लगने लगी।
विज्ञापन
3 of 5
हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ।
- फोटो : अमर उजाला
अभिनेता के ताजमहल में होने की जानकारी मिलते ही तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया। उन्हें ताजमहल का भ्रमण कराया। ताज घूमने के बाद हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ ताज के सेंट्रल टैंक पहुंचे। यहां पर साथियों संग फोटो खिंचवाईं।
4 of 5
हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ।
- फोटो : अमर उजाला
ये देखकर प्रशंसक भी वहां पहुंच गए। अभिनेता स्मिथ बेहिचक उनसे मिले और जमकर फोटो खिंचवाई। सैलानियों से बातचीत भी की। उनका सहज स्वभाव लोगों को भाया। सैलानियों ने भी अपने अभिनेता के साथ खूब मस्ती की।
ताजमहल के सुरक्षा में तैनातकर्मियों ने भी हॉलीवुड अभिनेता के साथ अपनी एक फोटो खिंचवाने की चाहत रखी। अभिनेता विल स्मिथ ने उनके साथ भी फोटो खिंचवाई, तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा।