फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई और भतीजी का कत्ल: 'खाना खाते समय पापा को मारा...', इसलिए खुन्नस रखता था कातिल; मथुरा डबल मर्डर की कहानी

Sun, 29 Jun 2025 01:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

मथुरा में एक युवक ने अपने बड़े भाई और भतीजी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। बड़े भाई ने आरोपी की पत्नी को लेकर कुछ कमेंट कर दिया था। इसी बात पर गुस्साए आरोपी ने दोनों को मार डाला।
विज्ञापन
1 of 9
Mathura Double Murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी पर कमेंट से नाराज युवक ने बड़े भाई और भतीजी की चाकू मारकर हत्या कर दी। केस दर्ज कर पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश में जुट गई है। गोविंद नगर थाना क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गेट नंबर तीन के पास शुक्रवार रात को संजय (40) और उनके छोटे भाई खिल्लन में विवाद हो गया। गुस्से में खिल्लन ने खाना खा रहे संजय के सीने में एक और पेट में दो वार किए। बीच-बचाव करने आई भतीजी अंजलि (18) की भी छाती में चाकू घोंप दिया। 

परिजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से चाकू और साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक के बड़े भाई विजेंद्र ने बताया है कि वह पांच भाई हैं। पहले नंबर के वह और इसके बाद ब्रजेश, संजय, अशोक और सबसे छोटा खिल्लन है, वह कुछ नहीं करता। खिल्लन की पत्नी छह माह पहले उसे छोड़कर मायके चली गई थी।
विज्ञापन

2 of 9
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्रवार रात को खिल्लन और संजय में विवाद हुआ। संजय ने उसकी पत्नी को लेकर कुछ कमेंट कर दिया। इसी बात पर गुस्साए खिल्लन ने भोजन कर रहे संजय पर चाकू से हमला कर दिया। खिल्लन ने चाकू से लगातार तीन वार किए, दो पेट में एक सीने में।
विज्ञापन

3 of 9
पत्नी के साथ आरोपी खिल्लन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हमला करने के बाद आरोपी फरार
बीच बचाव करने पहुंची भतीजी अंजली (18) पर चाकू घोंप दिया। इससे दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। खिल्लन मौका पाकर वहां से भाग गया। संजय को फरीदाबाद रेफर कर दिया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

4 of 9
आरोपी ने यहीं दिया था वारदात को अंजाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया है कि पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। मृतक संजय की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने खिल्लन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। इधर, आरोपी खिल्लन की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

5 of 9
मृतक अंजलि का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटा बोला- खाना खाते समय पापा को मारा
मृतक संजय के बेटे पृथ्वी ने बताया है कि शुक्रवार की रात हम लोग नीचे खाना खा रहे थे। तभी चाचा खिल्लन अपने हाथ में कुछ लेकर आए और कमरे में चले गए। हम लोग भी खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए। थोड़ी ही देर में जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज आने लगी।
विज्ञापन

6 of 9
डबल मर्डर के बाद अस्पताल में पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद चाचा छत से कूदकर वहां से भाग गए। फिर कमरे में जाकर देखा तो पिता संजय लहूलुहान जमीन पर पड़े थे और पास में बहन अंजली पड़ी थी। यह देखने के बाद बेटा भी चीखने लगा। बेटा ने कहा तीन बहनों में से अंजली सबसे बड़ी बहन थी।

 
विज्ञापन

7 of 9
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतक की पत्नी बोलीं-खुन्नस रखता था देवर
संजय की पत्नी भगवती ने बताया कि मेरी तबीयत खराब चल रही है। पति मेरे लिए दवा लेकर आए। देवर नीचे चारपाई पर बैठे थे। दो साल पहले देवर हथियार लेकर आए थे, पति ने पकड़वा दिया था। तभी से वह खुन्नस रख रहे थे। इसलिए उन्होंने वारदात को अंजाम दिया है।

8 of 9
Mathura Double Murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साथ ही कहा कि खिल्लन को अपने बड़े भाई पर शक था कि वह उसकी पत्नी को देखता है। हालांकि खिल्लन की पत्नी ने इससे साफ-साफ इन्कार किया था। विवाद के कारण ही खिल्लन की पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी।
विज्ञापन

9 of 9
मृतक संजय का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पायल का काम करते हैं चारों भाई
मृतक के बड़े भाई विजेंद्र ने बताया है कि वह पायल का काम करते हैं। शुक्रवार रात को वह घर पहुंचे ही थे। इसी दौरान ऊपर बने कमरे से चीखने की आवाज आ रही थी। वह आनन-फानन ऊपर पहुंचे तो देखा कि उनका भाई संजय व भतीजी लहूलुहान हालत में पड़े हैं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस को बुलाया। इसके बाद वह दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के लिए निकल गए। हालांकि बाद में निराशा ही हाथ लगी।

यह भी पढ़ें: UP: पत्नी पर कमेंट से बाैखलाया पति...छोटे भाई और भतीजी की हत्या, लाशों का किया ऐसा हश्र; कांप गया कलेजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें